सेलिब्रिटी को अपने सामने देख फैंस सब कुछ भूलकर उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित रहते हैं। हालांकि इसके लिए कई बार आम जनता को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कुछ ऐसा ही हाल ही में फिल्म मेकर लक्ष्मी आर अय्यर के साथ हुआ है।
मीडिया से बातचीत के दौरान लक्ष्मी ने बताया कि वो किसी काम के चलते दिल्ली से मुंबई गई थी और इसके तुरन्त बाद उन्हें चेन्नई जाने के लिए अपनी फ्लाइट पकड़नी थी। उन्होंने बताया उनकी कमर में दर्द था जिसके कारण वो काफी थकी हुई थी और उनकी तबीयत भी ठीक नहीं थी।
इसी कारण उन्होंने दो हफ्तों की छुट्टियां ली थी आराम करने के लिए लेकिन एयरपोर्ट पर उनके साथ जो कुछ हुआ वो काफी चौंकाने वाला था। लक्ष्मी ने बताया कि फैंस उनके साथ सेल्फी लेना चाहते थे लेकिन उन्होंने इसे इग्नोर कर दिया।
पढ़ें- सलमान खान से करन जौहर तक, इन स्टार्स ने पीएम मोदी को विश किया बर्थडे
वहीं क्रिकेटर रविंद्र जडेजा भी उस वक्त एयरपोर्ट पर थे फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उतावले हो गए। जडेजा भी फैंस को सेल्फी देने लगे और फ्लाइट की लाइन में जडेजा उनके आगे थे जिस कारण उन्हें खराब तबीयत में कहीं ज्यादा परेशानी हो रही थी।
उनका कहना है कि उनके साथ कईआम जनता को भी काफी परेशानी हो रही थी। लक्ष्मी का कहना है कि वो जानती हैं जडेजा काफी लोकप्रिय क्रिकेटर हैं लेकिन बाकी लोगों की फ्लाइट का समय बीता जा रहा था उन्हें ये बात समझनी चाहिए थी।
पढ़ें- Emmy अवॉर्ड में प्रियंका चोपड़ा ने पहनी ऐसी ड्रेस, मुड़-मुड़कर देखने को मजबूर हो गए लोग
ऐसे में सेलिब्रिटीज को पब्लिक प्लेस पर सेल्फी कल्चर को नहीं फैलाना चाहिए। उनके ऐसा करने के कई लोगों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ता है। इसके लिए लक्ष्मी ने एक ट्वीट भी किया है।
Selfie culture of celebs at public spots should stop for heavens sake
— Lakshmi R. Iyer (@LakshmiRIyer) September 17, 2017