कंगना रनौत की फिल्म 'सिमरन' जबरदस्त प्रमोशन के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को रिझाने में कामयाब नहीं हो पाई। फिल्म की अब तक की कमाई की बात करें तो फिल्म 'सिमरन' ने पहले तीन दिनों में कुल 10.65 करोड़ रुपए का कारोबार किया है।
पढ़ें- 'तारक मेहता..' बैन करने पर एक्ट्रेस का बयान, 'पहले ठीक से देखें एपिसोड'
ट्रेड ऐनेलिस्ट तरण आदर्श ने हाल ही में ट्वीट करके फिल्म की कमाई फैंस के साथ शेयर की है। पहले दिन फिल्म ने 2.77 करोड़ रुपए कमाए जबकि बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में 35.74 प्रतिशत का उछाल देखा गया। फिल्म ने अपने दूसरे दिन 3.76 करोड़ रुपए की कमाई की है। जबकि तीसरे दिन कंगना की 'सिमरन' ने 4.12 करोड़ का कारोबार किया। कुल मिलाकर 'सिमरन' अब तक 10.65 करोड़ रुपए का कारोबार कर चुकी है।
#Simran needs to maintain on weekdays for a respectable total... Fri 2.77 cr, Sat 3.76 cr, Sun 4.12 cr. Total: ₹ 10.65 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 18, 2017
#Simran day-wise growth in %...
Sat [vis-à-vis Fri]: 35.74%
Sun [vis-à-vis Sat]: 9.57%
India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 18, 2017
यह फिल्म संदीप कौर की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में कंगना ने प्रफुल्ल पटेल नाम की एक महिला का किरदार निभाया है जिसका तलाक हो चुका है। कंगना ने फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ी है। हालांकि फिल्म में कंगना के अभिनय की हर कोई तारीफ कर रहा है।