फिल्मकार के एस सेतुमाधवन का चेन्नई में निधन हो गया है।
वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।
कमल हासन ने केएस सेतुमाधवन के निधन पर शोक जताया है।
जाने माने फिल्मकार के एस सेतुमाधवन का चेन्नई में निधन हो गया है। वह 90 साल के थे। वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। उनके निधन पर दक्षिण भारतीय कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है।
कमल हासन ने जताया शोक
विज्ञापन
साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने निर्देशक केएस सेतुमाधवन के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- केएस सेतुमाधवन मलयालम सिनेमा की गुणवत्ता निर्धारित करने वाली मूलभूत कुंजी में से एक थे। उन्हें उनकी कलात्मक उपलब्धियों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। नमन।
मलयालम के अलावा, उन्होंने तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों का निर्देशन भी किया था। सिनेमा में योगदान के लिए केरल सरकार ने 2010 में उन्हें केरल फिल्म जगत के सर्वोच्च सम्मान ‘जेसी डैनियल पुरस्कार’ से नवाजा था। के एस सेतुमाधवन का जन्म 1931 में केरल के उत्तरी पालक्कड जिले में हुआ था। उनके परिवार में उनकी पत्नी वलसला और तीन बच्चे हैं।