फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jbh Wadia Death Anniversary: मिलिए नाडिया हंटरवाली के गॉडफादर से, हिंदी सिनेमा में एक्शन फिल्मों की लाइन लगाई

Sat, 04 Jan 2025 10:16 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रियंका चोपड़ा की सीरीज ‘सिटाडेल’ में उनके किरदार नाडिया को खूब पसंद किया गया, लेकिन कम ही दर्शक जानते होंगे कि इस किरदार का कनेक्शन एक बहुत पुरानी भारतीय फिल्म से जुड़ता है। उस फिल्म को बनाने वाले शख्स का नाम जीबीएच वाडिया है। आज इन्हीं जीबीएच वाडिया की पुण्यतिथि (4 जनवरी 1986) है। जानिए, निर्माता-निर्देशक जीबीएच वाडिया के फिल्म करियर से जुड़ी खास बातें। 

विज्ञापन
निर्माता-निर्देशक जीबीएच वाडिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सिनेमा को आगे बढ़ाने में कई लोगों ने अहम योगदान दिया है। इन्हीं में से एक रहे, निर्माता-निर्देशक और लेखक जीबीएच वाडिया। जीबीएच वाडिया का पूरा नाम जमशेद होमी वाडिया था। 13 सितंबर 1901 में गुजरात के सूरत में एक व्यवसायी परिवार में इनका जन्म हुआ। जीबीएच वाडिया ने बिजनेस के बजाय फिल्मी दुनिया से नाता जोड़ा। वह निर्माता-निर्देशक और लेखक के तौर पर सिनेमा में सक्रिय हुए। मूक यानी साइलेंट फिल्मों से शुरुआत की और कई सफल मूक फिल्में बनाईं, यह फिल्में अधिकतर हॉलीवुड फिल्मों का रीमेक हुआ करती थीं। इनकी एक फिल्म का कनेक्शन तो आज प्रियंका चोपड़ा की सीरीज ‘सिटाडेल’ से भी जुड़ता है।  

विज्ञापन

जीबीएच वाडिया और फिल्म 'हंटरवाली' का पोस्टर - फोटो : एक्स (ट्वीटर)

प्रियंका चोपड़ा की सिटाडेल का कनेक्शन 
प्रियंका चोपड़ा की सीरीज ‘सिटाडेल’ में उनके किरदार का नाम नाडिया है, जो फियरलेस नाडिया के नाम पर रखा गया है। सीरीज में इस किरदार को कहीं ना कहीं फियरलेस नाडिया से इंस्पायर दिखाया गया। अब सवाल है कि फियरलेस नाडिया कौन है? दरअसल, साल 1935 में फिल्ममेकर जीबीएच वाडिया ने अपनी वाडिया मूवीटोन कंपनी के तहत एक फिल्म ‘हंटरवाली’ बनाई, इसमें एक्ट्रेस रहीं फियरलेस नाडिया। फियरलेस नाडिया ने फिल्म में राजकुमारी माधुरी का किरदार निभाया, जो मास्क पहनकर हंटरवाली बन जाती है और अन्याय के खिलाफ लड़ती है। इस तरह की फिल्म बनाना, अपने आप में एक नया प्रयोग था, जिसका जोखिम जीबीएच वाडिया ने उठाया। 

 

फिल्मों में लाए स्टंट एक्ट्रेस का कॉन्सेप्ट 
आज हम फिल्मों में एक्ट्रेसेस को स्टंट करते देखते हैं तो हैरानी नहीं होती है। लेकिन 40 के दशक में ऐसा सोचना भी शायद मुमकिन ना था, लेकिन जीबीएच वाडिया को अपने बैनर तले फिल्मों में स्टंट रोल्स में एक्ट्रेस को लाने का क्रेडिट दिया जाता है। फिल्म ‘हंटरवाली’ के अलावा उन्होंने कई ऐसी फिल्में बनाई, जिसमें एक्ट्रेस को स्टंट करने का भरपूर मौका मिलता रहा।

सामाजिक संदेश देने वाली फिल्में बनाई 
लगभग 1930 के आसपास जीबीएच वाडिया देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में भी सक्रिय हुए। आजादी के संघर्ष से प्रभावित होकर उन्होंने सामाजिक विषयों पर आधारित फिल्में भी बना दीं। जिनमें देश में मौजूद सामाजिक कुप्रथाओं पर जोर दिया गया, ऐसा करके वह आम लोगों को जागरूक करना चाहते थे। उनका मानना था कि जब हमारा देश कुप्रथाओं से मुक्त होगा, तभी आजादी सही मायनों सार्थक हो पाएगी।

विज्ञापन

ये फिल्में रहीं चर्चित 
जीबीएच वाडिया ने अपनी फिल्म कंपनी मूवीटोन स्टूडियो तले कई फिल्में बनाई, जिनमें ‘स्वदेश’ ‘ब्लैक रोज’, ‘फौलादी मुक्का’, ‘रिटर्न ऑफ तूफान मेल’, ‘जय भारत’, ‘कहां है मंजिल तेरी’ शामिल हैं। साथ ही एक्ट्रेस फियरलेस नाडिया वाली ‘हंटरवाली’, ‘मिस फ्रंटियर मेल’, ‘हरिकेन हंसा’, ‘डायमंड क्वीन’, ‘बंबईवाली’ और ‘जंगल प्रिंसेज’ जैसी फिल्में भी जीबीएच वाडिया ने बनाई हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें