फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित जानी को क्यों मिल रही जान से मारने की धमकी? फिल्ममेकर ने सलमान खान को लेकर लगाए ये आरोप

Thu, 20 Aug 2026 12:41 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kala Hiran Controversy: फिल्ममेकर अमित जानी ने कहा है कि उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने इस मामले को सलमान खान से जोड़ा है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
विज्ञापन
सलमान खान, अमित जानी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट में पर्सनैलिटी राइट्स के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए एक याचिका दाखिल की। इसके बाद अदालत ने 27 जुलाई को 'काला हिरण' के टीजर और उससे जुड़े प्रचार सामग्री को हटाने का आदेश दिया। इस आदेश के खिलाफ फिल्ममेकर अमित जानी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अब अमित जानी ने आरोप लगाया है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन


जानी को मिल रहीं धमकियां
जानी ने फिल्ममेकर्स को मिल रही धमकियों का मुद्दा उठाया और कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट और अधिकारियों के सामने लाया गया है।
उन्होंने कहा, 'हमें धमकियां मिल रही हैं, इसलिए अगर हम यह भी नहीं कह सकते कि हमें धमकियां मिल रही हैं, तो यह लोकतंत्र की पूरी तरह से हत्या होगी। हमने सुप्रीम कोर्ट से यही बात कही है।'

अमित जानी - फोटो : एएनआई
अमित जानी ने की आलोचना
आरोपों के बारे में बताते हुए जानी ने कहा, 'हम यह नहीं कह रहे हैं कि सलमान खान उनके दोस्त हैं। वे खुद फोन करके कहते हैं कि सलमान खान हमारे दोस्त हैं। वे हमें धमकी दे रहे हैं कि अगर आपने सलमान खान पर फिल्म बनाई, तो हम आपको मार देंगे। हम ग्रेनेड फेंकेंगे।'
फिल्ममेकर ने इस बात की भी आलोचना की कि पूरी फिल्म रोक दी गई है, और दोहराया कि हाई कोर्ट का आदेश सिर्फ टीजर और इंटरव्यू तक ही सीमित था।

किन लोगों पर भड़के राजपाल यादव? बोले, 'आज भी एयरपोर्ट पर 500 लोग मेरे साथ सेल्फी लेते हैं'; जानें पूरा मामला

सलमान खान, 'काला हिरण' - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले अमित जानी?
  • एएनआई से बातचीत में जानी ने कहा कि 27 जुलाई को दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान की याचिका पर टीजर हटाने का आदेश दिया।
  • हम इस फैसले से सहमत नहीं हैं। 
  • हम इस टीजर और सभी इंटरव्यू को बहाल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट गए हैं।
  • हमने किसी भी इंटरव्यू में यह नहीं कहा है कि सलमान खान का अंडरवर्ल्ड से कोई संबंध है।
  • फिल्ममेकर्स ने हाई कोर्ट के आदेश का पालन किया, साथ ही सुप्रीम कोर्ट में फैसले को चुनौती दी।

 

विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : X @salmankhan
क्या हैं सलमान के आरोप?
कहा जा रहा है कि यह फिल्म सलमान खान के 1998 के काले हिरण के शिकार मामले से जुड़ी सार्वजनिक घटनाओं पर आधारित है। हाई कोर्ट में खान ने आरोप लगाया था कि टीजर में उन्हें अयान खान नाम के एक काल्पनिक किरदार के जरिए दिखाया गया है। इसमें उनकी फिल्मों 'दबंग' और 'सिकंदर' के संदर्भों के साथ-साथ काले हिरण मामले से जुड़ी जानकारियों का भी इस्तेमाल किया गया है।
हाई कोर्ट का अंतरिम आदेश 17 जुलाई, 2026 को टीजर रिलीज होने और उसके बाद प्रेस रिलीज, प्रचार वीडियो, सोशल मीडिया पोस्ट, यूट्यूब वीडियो, पॉडकास्ट और अन्य कंटेंट के जरिए उसके प्रचार-प्रसार के बाद आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें