फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे के भीतर होगा फिल्मफेयर पुरस्कारों का प्रसारण, अमेजन के प्रायोजक बनने से हो रहा विवाद

Mon, 03 Feb 2020 09:59 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
filmfare - फोटो : social media
विज्ञापन

पूर्वोत्तर राज्य असम में होने जा रहे फिल्मफेयर पुरस्कारों का प्रसारण इस बार कार्यक्रम के अगले दिन ही टेलीविजन पर कर दिया जाएगा। पहली बार ये पुरस्कार मुंबई से बाहर होने फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह के संचालकों ने यह फैसला भी किया है कि अब हर साल इस महोत्सव को भारत के अलग-अलग हिस्सों में मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत उन्होंने असम से की है। इस समारोह का आयोजन 14 फरवरी को होगा और सभी श्रेणियों में पुरस्कृत होने के लिए फिल्मों का चयन रविवार को मुंबई में ज्यूरी की एक बैठक के दौरान किया गया। 

विज्ञापन


इन फिल्मफेयर पुरस्कारों का प्रसारण इस बार कार्यक्रम के अगले ही दिन यानी 15 फरवरी को कर दिया जाएगा। इन पुरस्कारों को इस बार अमेरिकी कंपनी अमेजन प्रायोजित कर रही है और इसे लेकर काफी विवाद भी हो रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के लोग कह रहे हैं कि ये सीधे सीधे हितों के टकराव (कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट) का मामला है क्योंकि अमेजन की भारतीय शाखा अब उन्हीं फिल्मों के ओटीटी अधिकारों के लिए ज्यादा पैसे देगी, जिनके कलाकार इस समारोह में शामिल होने के लिए हां करेंगे।

इन पुरस्कारों को लेकर शनिवार को मुंबई में एक प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया जिसमें इस साल के पुरस्कारों की निर्णायक मंडली में शामिल विद्या बालन ने तमाम सवालों के जवाब दिए। हालांकि, अमेजन के फिल्मफेयर पुरस्कारों का प्रायोजक बनने के सवाल पर उन्होंने टिप्पणी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


'स्ट्रीट डांसर 3डी' और 'पंगा' को मिला वीकेंड का फायदा, 10वें दिन इतने करोड़ रहा कलेक्शन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें