अनुपम ने महेश को कहा आपको जाना चाहिए
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें अनुपम खेर के साथ स्टेज पर महेश भट्ट और फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ से जुड़े लोग खड़े हैं। ऐसे में अचानक अनुपम खेर, महेश भट्ट को कहते हैं, ‘आपको अब जाना चाहिए।’ यह सुनते हैं महेश भट्ट तुरंत स्टेज से उतर जाते हैं। जब मीडिया उसने पूछती है कि आप कहां जा रहे हैं? तो महेश भट्ट का जवाब था, ‘मुझे जाने को बोला है।’ विक्रम भट्ट की इस फिल्म को इंदिरा एंटरटेनमेंट एलएलपी ने प्रोड्यूस किया है। महेश भट्ट भी इंदिरा एंटरटेमेंट के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रेजेंट कर रहे हैं। यही कारण था कि वह फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर स्टेज पर खड़े थे।
सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए रिएक्शन
अनुपम खेर और महेश भट्ट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के कमेंट्स सेक्शन में कई लोग कह रहे हैं कि महेश भट्ट के साथ अनुपम को ऐसा नहीं करना चाहिए। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि महेश भट्ट बीमार लग रहे हैं और अनुपम उन्हें याद दिला रहे हैं कि अब उन्हें घर या कहीं और जाना चाहिए।
क्या है ‘तुमको मेरी कसम’ की स्टोरी
फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ की कहानी और किरदारों की बात करें तो इसमें अनुपम खेर के रोल के ईद-गिर्द ही कहानी को बुना गया है। यह फिल्म डॉ. अजय मुर्डिया की जिंदगी से इंस्पायर बताई जा रही है। इस फिल्म में आईवीएफ और कोर्ट रूम ड्रामा जैसे सब्जेक्ट को दिखाया गया है। अनुपम खेर के अलावा फिल्म में अदा शर्मा, ईशा देओल भी हैं।