फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chiranjeevi: चिरंजीवी को मिली ब्रिटिश नागरिकता? अभिनेता की टीम ने वायरल खबरों पर चुप्पी तोड़ बताया सच

Tue, 04 Mar 2025 03:24 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chiranjeevi: सोशल मीडिया पर चर्चा थीं कि मेगास्टार चिरंजीवी को जल्द ही ब्रिटेन की नागरिकता दी जाएगी। हालांकि, उनकी टीम ने अब इन्हें खबरों पर चुप्पी तोड़ सच बताया है। 
विज्ञापन
चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम @chiranjeevikonidela
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेगास्टार चिरंजीवी हाल ही में तब चर्चा में आए थे, जब उनके अच्छे कामों के लिए उन्हें ब्रिटिश नागरिकता मिलने की खबरें वायरल हुईं। हालांकि, उनकी टीम ने इस खबर को झूठा करार दिया और मीडिया से अपील की। हाल ही में एक तेलुगु फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में चिरंजीवी ने कहा कि वह लंदन जा रहे हैं, जहां उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन

चिरंजीवी की टीम का बयान
चिरंजीवी की टीम ने इन अफवाहों के बारे में स्पष्टीकरण जारी किया और कहा, 'मेगास्टार चिरंजीवी गारू को मानद यूके नागरिकता मिलने की खबरें झूठी हैं। हम समाचार आउटलेट से अनुरोध करते हैं कि ऐसी कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले सत्यापित करें।'

कैसे फैली थी ये खबर
विश्वक सेन की फिल्म 'लैला' के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान चिरंजीवी ने मंच पर एंकर सुमा की टांग खींची। अभिनेता ने कहा कि वह कुछ लीक करने वाले थे, लेकिन उन्होंने खुद को रोक लिया। कार्यक्रम में उन्होंने सुमा से कहा, 'मैंने लगभग कुछ लीक कर दिया था, लेकिन मैंने खुद को रोक लिया। क्या आप लंदन में एक कार्यक्रम की मेजबानी करने आ सकेंगी? वे मुझे लंदन में सम्मानित करने जा रहे हैं, लेकिन आपको अपनी फ्लाइट टिकटें खरीदनी होंगी।' इस सार्वजनिक बातचीत के तुरंत बाद यह खबर सोशल मीडिया पर फैल गई कि चिरंजीवी को जल्द ही ब्रिटेन की नागरिकता प्रदान की जाएगी। उनके फैंस ने भी अपने सोशल मीडिया पेजों पर इस खबर को पोस्ट किया।
विज्ञापन

चिरंजीवी का वर्कफ्रंट
वहीं, अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो  चिरंजीवी को आखिरी बार 2023 में 'भोला शंकर' में देखा गया था। वह 'विश्वम्भरा' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जो इस साल के अंत में रिलीज होने की उम्मीद है। 'विश्वम्भरा' के बाद वह 'दशहरा' और 'द पैराडाइज' के निर्देशक श्रीकांत ओडेला के साथ उनकी अब तक की सबसे हिंसक फिल्म के लिए हाथ मिलाएंगे। इस फिल्म का निर्माण अभिनेता नानी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें