हाल ही में निर्देशक विक्रम भट्ट अपनी फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ के प्रमोशन के लिए कॉमेडियन भारती सिंह के पॉडकास्ट में नजर आए। यहां उन्होंने अपने आने वाली फिल्म को लेकर बात की। साथ ही अपनी हॉरर जॉनर की फिल्मों को लेकर भी बात की। इनको बनाने का असल मकसद भी बता दिया।
हॉरर फिल्में बनाने की असल वजह बता दी
निर्देशक विक्रम भट्ट भारती सिंह के पॉडकास्ट में बताते हैं कि वह भूतों में पूरी तरह से विश्वास करते हैं। वह कहते हैं, ‘भगवान हैं, इस बात को साबित करने के लिए फिल्मों में भूतों को दिखाता हूं। मेरी हॉरर फिल्में कभी भी भूतों पर नहीं थीं, वह ईश्चर काे साबित करने के बारे में हैं। अगर हम लोग गीता में विश्वास रखते हैं, आत्मा में भरोसा करते हैं तो हमें पता होना चाहिए कि आत्मा भी अच्छी या बुरी हो सकती है।’
ये खबर भी पढ़ें:
Tumko Meri Kasam: उदयपुर में 'तुमको मेरी कसम' का भव्य प्रीमियर, अनुपम खेर ने शेयर कीं झलकियां, बोले- शुक्रिया
जब भूतों से जुड़ा अनुभव हुआ
आगे पॉडकास्ट में विक्रम भट्ट कहते हैं, ‘जैसा हम फिल्मों में दिखाते हैं, वैसे भूत नहीं होते हैं। वह बिल्कुल सामान्य नजर आते हैं लेकिन आपको अहसास हो जाता है कि ये व्यक्ति कुछ अलग है। आप उसके आसपास से तुरंत दूर हो जाना चाहते हैं। मुझे भी भूतों का अनुभव हुआ।’
ये खबर भी पढ़ें:
Adah Sharma: अदा शर्मा-अनुपम खेर की मजेदार बातचीत, फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ में नजर आएंगे कलाकार
‘गुलाम’ के बाद अब बनाई ड्रामा फिल्म
फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म की कहानी काफी अलग है। विक्रम बताते हैं कि फिल्म ‘गुलाम’ के बाद वह अब जाकर ड्रामा फिल्म बना रहे हैं। आगे वह यह भी बताते हैं दो हॉरर फिल्में बनाने वाले हैं, जिसमें ‘1920’ का नया पार्ट शामिल है।