फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adah Sharma: अदा शर्मा-अनुपम खेर की मजेदार बातचीत, फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ में नजर आएंगे कलाकार

Mon, 17 Mar 2025 11:24 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ जल्द ही रिलीज होगी। इस फिल्म में अनुपम खेर, अदा शर्मा जैसे कलाकार नजर आएंगे। दोनों कलाकारों ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है, जिसमें वे गपशप करते दिखे, इनकी बातें काफी मजेदार रहीं।  
 
विज्ञापन
अनुपम खेर, अदा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@adah_ki_adah
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल्द ही अनुपम खेर और अदा शर्मा फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ में नजर आएंगे। इस फिल्म को विक्रम भट्ट ने निर्देशित किया है। इन दिनों अनुपम खेर और अदा शर्मा फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में अदा शर्मा ने अनुपम खेर के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, इसमें दोनों काफी मजेदार बातचीत कर रहे हैं। साथ ही फिल्म से जुड़ी जानकारी भी दे रहे हैं। 

विज्ञापन


अनुपम अदा का असल नाम सुनकर हैरान हुए 
अनुपम खेर इंस्टाग्राम वीडियो की शुरुआत में अदा से पूछते हैं कि आप नाम किसने रखा। इस पर अदा कहती हैं कि उन्होंने अपना नाम खुद रखा है। आगे अदा बताती हैं कि उनका नाम चामुंडेश्वरी रखा गया लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम बदल लिया। इस बात पर दोनों कलाकार मुस्कुरा दिए। 

ये खबर भी पढ़ें: Adah Sharma: अदा शर्मा बोली- ‘डिजाइनर कपड़े पहनने से कोई सफल नहीं होता है’, साझा किया नजरिया बदलने का किस्सा  


लोगों का रिएक्शन देखकर खुश हैं कलाकार 
कुछ दिन पहले अनुपम खेर और अदा शर्मा उदयपुर में फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ का प्रमोशन करने गए। वहां दर्शकों का फिल्म को लेकर काफी अच्छा रिएक्शन मिला। इंस्टाग्राम पर साझा की गई वीडियो में अदा शर्मा और अनुपम इस बारे में बताते हैं। इस दौरान इनका डोसा भी टेबल पर आ जाता है। अदा शर्मा और अनुपम खेर इंस्टाग्राम वीडियो में आगे कहते हैं कि लोगों को शिकायत है कि अब अच्छी फिल्में नहीं बन रही हैं। लेकिन फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ एक अच्छी फिल्म है। इसे जरूर देखें। 

ये खबर भी पढ़ें:Adah Sharma: अदा शर्मा ने हॉरर फिल्म 1920 को लेकर किया खुलासा, आगामी शो रीटा सान्याल को लेकर बताईं खास बातें 

फिल्म की कहानी क्या है 

विज्ञापन

फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ की कहानी और किरदारों की बात करें तो इसमें अनुपम खेर के रोल के ईद-गिर्द ही कहानी को बुना गया है। यह फिल्म डॉ. अजय मुर्डिया की जिंदगी से प्रेरित बताई जा रही है। इस फिल्म में आईवीएफ और कोर्ट रूम ड्रामा जैसे सब्जेक्ट को दिखाया गया है। अनुपम खेर के अलावा फिल्म में अहम किरदारों में अदा शर्मा, ईशा देओल भी हैं। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें