फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टॉयलेटः एक प्रेम कथा' का पहला लुक, दुल्हनिया संग नजर आए अक्षय

Tue, 21 Feb 2017 01:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
अक्ष्‍ाय कुमार
विज्ञापन
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' का फर्स्ट लुक सामने आया है। इस तस्वीर में अक्षय कुमार और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर दूल्हा-दुल्हन बने नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर ये फोटो रिलीज की है।
विज्ञापन


फिल्म की शूटिंग हाल ही में खत्म हुई है। इससे पहले फिल्म के सेट से भी कुछ तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। सबसे पहली तस्वीर जो सामने आई थी उसमें अक्षय और भूमि टॉयलेट के पास खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। यह फिल्म पीएम मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छता अभियान पर आधारित है।
विज्ञापन

'टॉयलेटः एक प्रेम कथा' का पहला लुक, दुल्हनिया संग नजर आए अक्षय

अक्ष्‍ाय कुमार
इस फिल्म में अक्षय का नाम केशव और भूमि का नाम जया है। फिल्म के निर्देशक नारायण सिंह है और यह 2 जून को रिलीज होगी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, 'जया और केशव की ये प्रेमकहानी 2 जून को आपके सामने पेश होगी।'

इस तस्वीर को शेयर करने के तुरंत बाद अक्षय की अगली फिल्म 'नाम शबाना' की हीरोइन तापसी पन्नू ने ट्वीट किया कि उन्हें उनके कोट का कलर बहुत पसंद आया। आप देख सकते हैं कि अक्षय ने इस तस्वीर में पीले कलर का कोट पहना हुआ है। 
  With the wrap of @ToiletTheFilm treating you guys to a still from the film...Keshav and Jaya's unique love story coming to you on June 2 :) pic.twitter.com/pBkLgAUH4d — Akshay Kumar (@akshaykumar) February 21, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें