विशाल भारद्वाज की फिल्म रंगून पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई थी। फिल्म में कंगना रनौत, शाहिद कपूर और सैफ अली खान ने दमदार एक्टिंग की है। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके साथ ही एक और बुरी खबर आई है।
खबर है कि फिल्म 'रंगून' ऑनलाइन लीक हो गई है। वैसे ही फिल्म को अच्छा कलेक्शन नहीं मिल रहा था। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि इससे फिल्म को और नुकसान होगा। अभी तक फिल्म ने सिर्फ 18 करोड़ रुपए की कमाई की है। वीकेंड पर भी फिल्म का जादू नहीं चल पाया।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कई वेबसाइट्स पर ये फिल्म अच्छे प्रिंट के साथ उपलब्ध है और लोग धड़ल्ले से इसे डाउनलोड कर रहे हैं। 80 करोड़ के बजट में तैयार हुई 'रंगून' विशाल भारद्वाज की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। अब फिल्म लीक होने से भी काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। बॉलीवुड में ये पायरेसी का पहला मामला नहीं है। इससे पहले कई फिल्में रिलीज से पहले ही लीक हो चुकी हैं।