फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में पेश हुए रजनीकांत के दामाद, बर्थमार्क दिखाकर साबित की अपनी असली पहचान

Tue, 28 Feb 2017 10:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
ध्‍ानुष्‍ा
विज्ञापन
रजनीकांत के दामाद धनुष आज मद्रास हाई कोर्ट की मदुरई बेंच के सामने पेश हुए। पिछले साल मदुरई के रहने वाले एक दंपती ने उन्हें अपना खोया हुआ बेटा बताया था। इसी मामले में मदुरै के मेलुर की अदालत ने उन्हें सम्मन जारी किया था। इसी के चलते वो आज अपनी पहचान साबित करने कोर्ट में पहुंचे। उन्होंने अपने बर्थमार्क भी चेक कराए। अब अगली सुनवाई 2 मार्च को होगी।
विज्ञापन


उस दंपती का दावा है कि धनुष उनके बेटे हैं। इसी आधार पर दंपती ने धनुष से गुजारे के लिए 65 हजार रुपये महीना भत्ते की मांग की है। धनुष को अपना बेटा बताने वाले कातिरेसन और मीनाक्षी ने पिछले साल नवंबर महीने में मेलूर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अर्जी लगाई थी।

अपनी याचिका में उन्होंने बताया था कि धनुष के गले के दांई ओर एक तिल है। जिसे मिटाने की कोशिश भी की जा सकती है। इस केस में धनुष ने अपना जन्म प्रमाण पत्र भी जमा कराया था। लेकिन कातिरेसन ने दलील दी है कि धनुष की तरफ से दायर जन्म प्रमाणपत्र गलत है। 
विज्ञापन


इसमें धनुष का नाम और पंजीकरण संख्या का जिक्र नहीं है। बता दें कि धनुष ने निचली अदालत में इस केस को रद्द करने की मांग की थी। लेकिन केस रद्द नहीं किया गया। दंपती का कहना है कि हीरो बनने के बाद धनुष उन्हें भूल गए हैं। अब आर्थिक मदद भी नहीं करते हैं। 

उन्होंने कहा कि वह एक बार धनुष से मिलने चेन्नई गए थे, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। कातिरेसन और मीनाक्षी का कहना है कि धनुष का असली नाम कलाईसेल्वम है। वह पढ़ाई में काफी कमजोर था और साल 2002 में घर छोड़कर भाग गए थे। दंपती ने सबूत के तौर पर धनुष की बचपन की तस्वीरें और बर्थ सर्टिफिकेट भी पेश किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें