अमर उजाला से एक्टर अमित सियाल की खास बातचीत
- फोटो : अमर उजाला
पहलगाम हमले के बाद से काफी दुखी थे अमित
आगे अमित सियाल बॉलीवुड के बारे में बात करते हैं। वह कहते हैं, 'पहली बात तो मैं बॉलीवुड के लोगों के बीच उठता-बैठता नहीं हूं, मेरा फ्रेंड सर्कल अलग है।' इस वक्त अमित सिर्फ अपने दोस्तों से देश की मौजूदा स्थिति पर बात करते हैं, सभी लोग पहलगाम आतंकी हमले के बाद काफी दुखी थे।
आप अभी बोलें तो अभी बॉर्डर पर चला जाऊंगा
सियाल आगे यह भी कहते हैं कि उनके अंदर इस वक्त बहुत गुस्सा है। अगर आज उन्हें बॉर्डर पर लड़ने के लिए बुला लिया जाए तो वह तुरंत चले जाएंगे। सियाल कहते हैं, ‘अभी मैं एक आर्मी मैन के कैरेक्टर में हूं, मेरे अंदर इतना गुस्सा है मैं अभी सीमा पर चला जाऊंगा।’