फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movie On Ram Mandir: राम मंदिर के इतिहास पर बनेगी फिल्म, कहानी लिखने का दारोमदार इस लेखक के कंधों पर

Sun, 20 Nov 2022 01:51 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राम मंदिर के 500 साल पुराने इतिहास पर फिल्म बनने जा रही है। मंदिर बनाने के दौरान किए गए संघर्षों की कहानी दिखाई जाएगी। बता दें कि दूरदर्शन पर इस फिल्म को दिखाने का एलान किया गया है।
विज्ञापन
राम मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में राम मंदिर साल 2023 में बनकर तैयार हो जाएगा। राम मंदिर के 500 साल के इतिहास पर फिल्म बनाने की योजना बनाई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपनी आवाज देंगे। अभिनेता की आवाज का इस्तेमाल फिल्म में सूत्रधार के तौर पर किया जाएगा। इस फिल्म में मंदिर बनाने के दौरान किए गए संघर्षों की कहानी दिखाई जाएगी। बता दें कि दूरदर्शन पर इस फिल्म को दिखाने का एलान किया गया है। इसको लेकर राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिनों की बैठक में चर्चा भी हुई है।

विज्ञापन

राम मंदिर के 500 साल के इतिहास को लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मशहूर लेखक और फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून को दी गई है। बता दें कि उनके साथ छह सदस्यीय टीम काम करेगी और राम मंदिर समिति ने इस फिल्म बनाने को लेकर अपनी मंजूरी भी दे दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म को लेकर अमिताभ बच्चन और प्रसून जोशी कोई फीस नहीं ले रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्म निर्देशक एवं दशकों पूर्व दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक चाणक्य के निर्माता निर्देशक डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी करेंगे।

इसे भी पढ़ें- Godfather OTT: ओटीटी पर रिलीज हुई चिरंजीवी की गॉडफादर, जानिए किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि राम जन्मभूमि के इतिहास पर फिल्म बनाने की योजना को राम जन्मभूमि परिसर में ही शनिवार शाम को दो दिवसीय बैठक में अंतिम रूप दिया गया है। बहुत जल्द इस योजना पर काम शुरू होने वाला है। वहीं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सेक्रेट्री सच्चिदानंद जोशी इस फिल्म के दौरान कोऑर्डिनेशन का काम करेंगे। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का कहना है कि इस फिल्म के जरिए मंदिर निर्माण के इतिहास को युवा पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें