फिल्म मुक्काबाज से फेमस हुए एक्टर विनीत सिंह एक बार फिर बड़े परदे पर नजर आने वाले हैं। दरअसल, वह आधार कार्ड पर रही फिल्म आधार में दिखाई देंगे। बंगाली फिल्मों के जाने-माने डायरेक्टर सुमन घोष फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। वहीं, फिल्म के निर्माता मनीष मुंद्रा नेशनल अवार्ड जीत चुके हैं।
बता दें कि देशभर में बड़ी पहचान साबित करने के लिए जारी किया आधार कार्ड को लेकर फिल्म में प्रकाश डाला जाएगा। एक्टर विनीत ने कहा कि वह फिल्म के बारे में और जानकारी नहीं दे सकते हैं।
विनीत ने कहा 'मनीष को समीक्षकों से प्रशंसा और फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है, मैं काफी समय से उनके साथ फिल्म करने की सोच रहा था, क्योंकि अब फिल्म मिली है तो उसकी कहानी बहुत ही दिलचस्प है।'
बता दें कि इससे पहले विनीत को फिल्म मुक्काबाज में देखा गया था। फिल्म की कहानी एक ऐसे मुक्केबाज पर आधारित जो जाति प्रथा और युवा राजनीति से संघर्ष करता दिखाया गया था।