फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर’ फिल्म की रिलीज तारीख तय, दिसंबर में आएगी बड़े परदे पर

Tue, 25 Sep 2018 05:00 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
राकेश ओमप्रकाश मेहरा
विज्ञापन

मुंबई। राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर’ 14 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म खुले में शौच की समस्या पर आधारित है। इसकी शूटिंग वास्तविक स्थानों पर की गई है। फिल्म की कहानी बस्तियों में रहने वाले चार बच्चों की दोस्ती पर केंद्रित है।

विज्ञापन

राकेश ओमप्रकाश मेहरा
फिल्म में मुख्य किरदार कन्नू का है, जो अपने घर में शौचालय न होने के कारण अपनी मां के खुले में शौच जाने से नाराज होता है। इसके बाद वह प्रधानमंत्री को पत्र लिख उनसे उनके घर में शौचालय बनाने की गुहार लगाता है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कलाकार अंजलि पाटिल फिल्म में मां का किरदार निभा रही हैं।
विज्ञापन

राकेश ओमप्रकाश मेहरा - फोटो : SELF
मेहरा को तीन वर्ष पहले अहमदाबाद के एनजीओ ‘युवा अनस्टॉपेबल’ से जुड़ने के बाद फिल्म बनाने की प्रेरणा मिली। निर्देशक भी एनजीओ के साथ मिलकर नगरपालिका स्कूलों में शौचालयों का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक 800 से अधिक स्कूलों में कई शौचालयों का निर्माण किया है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें