बॉलीवुड के सफलतम फिल्मकारों में से एक करण जौहर इन दिनों पैरिस में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बच्चों की शेयर की हैं, जिसमें वे दोनों अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। फोटो में करण का बेटा यश डेनिम टी शर्ट में नजर आया है। वहीं बेटी रूही आलिया की गोद में हैं। देखते ही ऐसा लग रहा है मानो आलिया को बच्चों के साथ समय बिताना अच्छा लगता हैं।