फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप्र में टैक्स फ्री हुई मर्दानी, टिकट के दाम कम

विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हिन्दी 'मर्दानी' को मनोरंजन कर से मुक्त किए जाने की घोषणा की है। रानी मुखर्जी की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म पिछले शुक्रवार रिलीज हुई थी।
विज्ञापन


राज्य सरकार के प्रवक्ता के अनुसार यह फिल्म महिलाओं के खिलाफ यौन अपराध जैसे बड़े और चर्चित विषय पर एक विचार रखती है और उन्हें रोकने का हौंसला दिखाती है।

फिल्म के टैक्स फ्री होने से इसके टिकट के दामों पर सीधा असर पड़ेगा। टिकट के दाम उप्र के उन हिस्सों के मल्टीप्लेक्सों में सस्ते होंगे जो हिस्से दिल्ली एनसीआर में आते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

मप्र में हो चुकी है टैक्स फ्री

उप्र में टैक्स फ्री होने से पहले यह फिल्‍म मप्र में टैक्स फ्री हो चुकी है। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को यह फिल्म पसंद आई। इसे देखने के बाद उन्होंने तत्काल ही इस फिल्म को मप्र में टैक्स फ्री कर दिया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने रविवार को भोपाल के एक मॉल में यह फिल्‍म देखी। फिल्म देखने के बाद सीएम ने ट्विटर पर यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने फिल्म की तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि लंबे समय बाद उन्होंने परिवार के साथ कोई फिल्म देखी। और सभी को यह फिल्म पसंद आई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें