मलाइका अरोड़ा-रितेश सिधवानी
- फोटो : social media
रितेश ने गलती से पकड़ा मलाइका का हाथ
दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा रितेश सिधवानी और उनकी पत्नी डॉली सिधवानी के साथ डिनर के लिए मिली थीं। डिनर खत्म होने के बाद का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रितेश गलती से अपनी पत्नी डॉली की जगह पर मलाइका का हाथ पकड़ लेते हैं, क्योंकि वह उस वक्त अपने फोन में पूरी तरह से व्यस्त होते हैं। जिसके चलते उन्हें पता नहीं चलता है कि वह मलाइका का हाथ पकड़ रहे हैं या फिर अपनी पत्नी डॉली का। हालांकि जैसे ही उन्हें इस चीज का एहसास हुआ उन्होंने तुरंत अपनी पत्नी का हाथ थाम लिया था।
यूट्यूबर अरमान मलिक ही नहीं इस यूट्यूबर की भी हैं दो पत्नियां
यूजर्स ने बनाया मजाक
मलाइका इसके बाद तुरंत अपनी कार में बैठ गई हैं और डॉली के साथ हंस रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने ऑरेंज कलर की वन शोल्डर सैटिन ड्रेस पहनी हुई थी। वह अपने लुक में बेहद प्यारी और सिंपल नजर आ रही थीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- गलती से मिस्टेक हो गया, पर दिल गार्डन गार्डन हो गया भाई साहब। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- गलती से मलाइका का हाथ पकड़ लिया। वहीं, मलाइका की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा- क्या यह वापस से 25 साल की हो गई हैं।
Raveena Tandon: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी रवीना टंडन की अदाकारी की हैं मुरीद, देख चुकी हैं सारी फिल्में