रवि सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट
अभिनेता ने अपनी मां के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावुक पोस्ट भी लिखा। उन्होंने फेसबुक पर अपनी मां की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "मां आपका प्यार और विरासत जिंदा रहेगी। मां आप भले ही हमें छोड़कर चली गई हों लेकिन आपकी यादें और सीख मुझे हमेशा राह दिखाएंगी... सपनों में आके बताती रहना दूसरी दुनिया कैसी होती है?"
सोशल मीडिया पर लोग दे रहे सांत्वना
रवि गोसाईं को उनके अभिनय के लिए फिल्म इंडस्ट्री में जाना जाता है। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। अभिनेता के इस कठिन समय में उनके प्रशंसक और करीबी लोग शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "मां से बढ़कर कुछ नहीं है। मैं समझ सकता हूं कि आप किस दर्द से गुजर रहे होगे। इस साल की शुरुआत में मैंने भी यही अनुभव किया है और मैं बस इतना ही कहूंगा कि उन्हें अपने विचारों में रखें और आप इससे उबर जाएंगे। वह हमेशा आपका ख्याल रखेंगी..।"
इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं रवि