पायल कपाड़िया ने कही ये बात
इंडिया टुडे से बात में पायल कपाड़िया ने कहा, "मैं इस नामांकन से बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं और इस मान्यता के लिए HFPA की आभारी हूं। यह उन सभी का जश्न है जिन्होंने इस फिल्म पर इतनी लगन से काम किया है। भारत में सभी के लिए, 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' अभी भी सिनेमाघरों में है - कृपया इसे देखें और हमारा समर्थन करें।"
Dua 3rd Month Birthday: तीन माह की हुईं रणवीर-दीपिका के बिटिया दुआ, दादी अंजू भवनानी ने दान किए अपने बाल
राजकुमार राव- पायल कपाड़िया
- फोटो : इंस्टाग्राम
राजकुमार राव ने भी दी बधाई
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने भी फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया को इस नामांकन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, "बधाई हो @payalkapadiafilm यह बहुत बढ़िया है। बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपके लिए प्रार्थना करता हूं।" वहीं, आलिया भट्ट ने भी पायल कपाड़िया को बधाई दी और कहा कि इतिहास बस आपका ही है।
Mohan Babu: अभिनेता मोहन बाबू ने पत्रकार पर किया हमला, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो
फिल्म को मिला कान्स में ग्रैंड प्रिक्स
'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' फिल्म को दुनियाभर में लोगों ने सराहा है। इस फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर लोगों ने बहुत पसंद किया है। फिल्म भारत में 22 नवंबर को भारत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' ने पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा हासिल की थी। यह फिल्म कान्स 2024 में प्रतिष्ठित ग्रैंड प्रिक्स जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई।