फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azaad Screening: 'आजाद' की स्क्रीनिंग पर इन सितारों ने बिखेरा जादू, ‘ऊई अम्मा’ लिखी टी शर्ट पहने दिखीं तमन्ना

Thu, 16 Jan 2025 10:08 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शुक्रवार को फिल्म ‘आजाद’ थिएटर में रिलीज होगी। अजय देवगन के भतीजे अमन इस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं। साथ ही रवीना टंडन की बेटी राशा भी बॉलीवुड में ‘आजाद’ फिल्म से कदम रख रही हैं। हाल ही में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट और कई सितारे शामिल हुए।

विज्ञापन
फिल्म 'आजाद' की स्क्रीनिंग पर काजोल और अमन देवगन, राशा और डायरेक्टर अभिषेक कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को बॉलीवुड में दो नए एक्टर्स या स्टार किड्स की एंट्री फिल्म ‘आजाद’ से हो जाएगी। अभिषेक कपूर डायरेक्टेड इस फिल्म में राशा थडानी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। साथ ही अजय देवगन के भतीजे अमन की भी यह पहली बॉलीवुड फिल्म है। इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर कई सितारे पहुंचे हैं। एक्ट्रेस काजोल और तमन्ना भाटिया को भी ‘आजाद’ की स्क्रीनिंग पर देखा गया। काजोल अजय देगवन के भतीजे अमन को सपोर्ट करने स्क्रीनिंग पर पहुंचीं। 

विज्ञापन

राशा-अमन नजर आए खुश 
स्क्रीनिंग पर राशा थडानी और अमन देवगन काफी खुश नजर आए। वे पहली फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं। पिछले इंटरव्यू में राशा और अमन ने कहा था कि फिल्म ‘आजाद’ में अजय देवगन के साथ काम करना उनके लिए काफी यादगार एक्सपीरियंस रहा। इस फिल्म में अजय देवगन एक बागी के रोल में हैं। फिल्म की कहानी आजादी से पहले की है, जिसमें एक घोड़े आजाद का अहम रोल है।

 

आजाद फिल्म की स्क्रीनिंग पर तमन्ना भाटिया और राशा-अमन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तमन्ना का कैजुएल लुक 
तमन्ना जब फिल्म ‘आजाद’ की स्क्रीनिंग पर पहुंची तो उनका वेलकम रवीना टंडन करती दिखीं। वह अपनी बेटी राशा थडानी की पहली फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। तमन्ना भाटिया को देखते ही रवीना ने वेलकम किया। तमन्ना स्क्रीनिंग पर कैजुएल लुक में दिखीं, लेकिन उनकी टी शर्ट ने सबका ध्यान खींच लिया। जिस टी शर्ट पर ‘ऊई अम्मा’ लिखा था। ‘ऊई अम्मा’ फिल्म ‘आजाद’ का एक डांस नंबर है, जो राशा और अमन देवगन पर फिल्माया गया है। यह गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। 
ये खबर भी पढ़ें: Azaad-Rasha Thadani: ये अभिनेत्रियां बन सकती हैं आजाद स्टार राशा थडानी की मेंटर, बोलीं- उनसे सीख सकती..... 

विज्ञापन

ये भी सितारे भी आए नजर
फिल्म ‘आजाद’ की स्क्रीनिंग पर कई और सितारे भी नजर आए। जिसमें आशीष चंचलानी, मुकेश छाबड़ा, विकास बहल, न्यारा बनर्जी, रवीना टंडन, सोनाली बेंद्रे, जिबरान खान, मनीष पॉल, डिनो मोरिया, मौनी रॉय, यशवर्धन आहूजा, ताहा शाह, किम शर्मा और ओरी शामिल थे।

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें