फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Film Kesari Veer Teaser: ‘केसरी वीर’ में सोमनाथ के रक्षक बने सूरज पंचोली-सुनील शेट्टी, विलेन हैं विवेक ओबेरॉय

Thu, 13 Feb 2025 09:20 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में फिल्म ‘केसरी वीर-लीजेंड ऑफ सोमनाथ’ का टीजर सामने आया है। इसमें सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। जानिए, क्या है इसकी कहानी? और फिल्म कब रिलीज होगी? 

विज्ञापन
फिल्म 'केसरी वीर' में सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘केसरी वीर’ के टीजर में सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली योद्धाओं की भूमिका में नजर आ रहे हैं। विवेक ओबेरॉय नेगेटिव रोल में दिख रहे हैं। फिल्म सोमनाथ मंदिर पर हुए हमले की एक ऐतिहासिक कहानी कहती है। इसकी रक्षा किन लोगों ने की थी, उन्हीं योद्धाओं के साहस को फिल्म दिखा रही है।

विज्ञापन

 

रक्षक की भूमिका में सुनील-सूरज 
इतिहास में कई बार देश में आक्रमणकारी आए, उन्होंने भारतीय आस्था को चोट पहुंचाई। सोमनाथ मंदिर पर भी कई बार आक्रमण हुए हैं। कई आक्रमणकारियों ने इस मंदिर पर हमला किया। लेकिन इसी दौरान ऐसे लोग और योद्धा भी थे, जिन्होंने उन हमलावारों का सामना किया, साेमनाथ मंदिर की रक्षा की। ऐसी ही एक कहानी को फिल्म ‘केसरी वीर’ दिखाती है। इसमें सुनील शेट्टी और सूरज पंचाेली सोमनाथ मंदिर की रक्षा करने वाले योद्धाओं की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

फिल्म 'केसरी वीर' में विवेक ओबेरॉय - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
नेगेटिव रोल में विवेक ओबेरॉय 
विवेक ओबेरॉय फिल्म ‘केसरी वीर’ में नेगेटिव रोल में हैं। वह आक्रमणकारी की भूमिका में हैं। वह भारतीय आस्था को नष्ट करना चाहते हैं। विवेक का लुक भी फिल्म में काफी खूंखार नजर आ रहा है। वह अपने किरदार में काफी जंच रहे हैं। 

कब होगी फिल्म रिलीज 
सूरज पंचोली, सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म ‘केसरी वीर’ को प्रिंस धीमान निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर कानू चौहान हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट 14 मार्च 2025 तय की गई है। फिल्म ‘केसरी वीर’ के साथ एक बेहतरीन टीम जुड़ी हुई है। फिल्म के फोटोग्राफी डायरेक्टर विकास जोशी हैं, स्टोरी कन्नू चाैाहन ने लिखी है। फिल्म के डायलॉग क्षितिज श्रीवास्तव ने लिखे हैं। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें