फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: शाहरुख-सलमान के साथ काम नहीं करना चाहते निखिल आडवाणी, बोले- 'बड़े बजट की फिल्म बनाना नहीं आता'

Thu, 13 Feb 2025 11:15 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निर्देशक निखिल आडवाणी ने शाहरुख खान और सलमान खान के साथ काम को लेकर अपनी बात सामने रखी है। उन्होंने कहा कि वे बड़े अभिनेताओं के साथ काम नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक निखिल आडवाणी ने सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार के साथ कई फिल्में बनाईं। एक इंटरव्यू के दौरान निखिल ने कहा कि उन्हें अब सुपरस्टार्स के साथ फिल्म बनाना ही नहीं आता है। निखिल ने कहा कि इन सितारों से प्रशंसक बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई की उम्मीद करते हैं। ऐसे में वह इन सितारों के साथ एक फिल्म बना सकते हैं, लेकिन दबाव से बचने के लिए उन्हें निर्देशित नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
खुद को मानते हैं भाग्यशाली
लहरें रेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक निर्देशक ने कहा, "मैं सलमान के साथ फिल्म नहीं बनाना चाहता।" उन्होंने कहा कि वह खुद को "बहुत भाग्यशाली" मानते हैं कि वह उन लोगों को चुन सकते हैं जिनके साथ वह काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मैं सभी से कहता हूं, जॉन, अक्षय की फिल्में बिग बजट की होती हैं और मुझे नहीं पता कि 600-800 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म कैसे बनाई जाती है।"

शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख और अजय के लिए कही ऐसी बात
निर्देशक ने कहा कि वे शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन बहुत बड़े सितारे हैं। उनके फैंस को संतुष्ट करने के लिए उन नंबरों की बहुत जरूरत होती है और इतने बड़े बजट की फिल्में बनाना मुझे तो नहीं आता। 

शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
शाहरुख खान के साथ नहीं करेंगे काम
शाहरुख को लेकर निर्देशक ने कहा, 'कल हो न हो' के कारण हम दोनों के बीच काम को लेकर अच्छा रिलेशनशिप है। निखिल ने कहा कि उनके पास फिलहाल शाहरुख के लिए कुछ खास काम नहीं है। मुझे जब तक नहीं लगेगा कि 'मैं कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' और 'कल हो न हो' जैसी फिल्मों को बीट कर सकता हूं, तब तक उनके साथ काम नहीं करूंगा।
विज्ञापन

शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
लव स्टोरी से शाहरुख को है नफरत
निखिल आडवाणी ने कहा कि शाहरुख मेरे साथ फिल्म करना चाहते थे, ऐसे में मुझे उनके साथ 'कल हो न हो' जैसी फिल्म में काम करने का मौका मिला। निखिल ने कहा कि उन्हें मार धाड़ ही करना था, उन्हें लव स्टोरी करना बिल्कुल पसंद नहीं था। उन्होंने अब डॉन और पठान में ऐसा ही काम किया, जैसा उन्हें पसंद था। निर्देशक निखिल आडवाणी को 'हीरो', 'बाटला हाउस', 'वेदा', 'सलाम ए इश्क', 'कल हो न हो' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें