फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaideep Ahlawat: जयदीप अहलावत की डाइट सुनकर हैरान हो जाएंगे फैंस, साझा किए बचपन से जुड़े किस्से

Thu, 24 Apr 2025 05:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जयदीप अहलावत इन दिनों अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में हैं। वह फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ के प्रोमो, ट्रेलर में काफी फिट नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक शो के दौरान जयदीप ने अपनी ऐसी डाइट के बारे में बताया, जिसे सुनकर फैंस के होश उड़ सकते हैं। 
विज्ञापन
जयदीप अहलावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों जयदीप अहलावत फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ को प्रमोट कर रहे हैं। हाल ही में एक शो में एक्टर ने अपने बचपन के दिनों को याद किया। साथ ही अपनी डाइट का जिक्र किया। वह बताते हैं कि शुरुआत में अपनी फिटनेस का ज्यादा ख्याल नहीं रखना पड़ता था, जितना भी वे खाएं, कभी मोटापा नहीं चढ़ता था। आखिर कैसी थी एक्टर की डाइट, जानिए? 

विज्ञापन


एक दिन में 40 रोटी खाते थे जयदीप 
जयदीप अहलावत एक यूट्यूब शो ‘खाने में क्या है’ में नजर आए। इस शो पर जयदीप बताते हैं कि जब वह हरियाणा से पुणे में फिल्म टेलीविजन इंस्टीट्यूट आए तो कभी भी फिटनेस को लेकर परेशान नहीं रहे। वह कहते हैं, ‘मैं जब 28 साल का था, तो 40 रोटी एक दिन में खा जाता था, इसके बावजूद मेरा वजन 70 किलो ही रहता था। 

ये खबर भी पढ़ें: Jaideep Ahlawat: ‘ज्वेल थीफ’ से पहले विलेन बनकर कब-कब छाए जयदीप अहलावत? देखें पूरी लिस्ट

गांव में कैसी हाेती थी डाइट 
जयदीप अहलावत आगे कहते हैं, ‘पुणे की ही बात नहीं है, मैं जब गांव में था, तब आधा लीटर दूध पीता था। इसके अलावा दिन भर खेतों से गाजर-मूली खाता ही रहता था। मैं ही अकेला ऐसा नहीं था, गांव के लगभग हर बच्चे की ऐसी ही डाइट थी।’ जयदीप यह भी कहते हैं कि एक उम्र तक अगर एक्टिव रहा जाए तो हर तरह का खाना पच जाता है।

ये खबर भी पढ़ें:Saif Ali Khan: 'सैफ देर से आते थे, उनके साथ काम करना मुश्किल', कुणाल ने बताया 'ज्वेल थीफ' की शूटिंग का अनुभव 

क्या है ज्वेल थीफ की कहानी 

विज्ञापन

फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ ओटीटी पर रिलीज होगी। इसकी कहानी की शुरुआत जयदीप के किरदार से शुरू होती है, जो अफ्रीका के सबसे कीमती हीरे को पाने की चाहत रखता है। इस हीरे की चोरी का काम वह सैफ अली खान के किरदार को देता है। इस फिल्म में कुणाल कपूर भी हैं, जो एक पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखेंगे। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें