सार
सनी देओल ने फिल्मों में कुछ ऐसे किरदार निभाए हैं, जो गुस्से में होते हैं तो तोड़-फोड़ पर उतर आते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सनी देओल गुस्से में नजर आए। जानिए, ऐसा क्यों हुआ?
सनी देओल फिल्म ‘गदर’ के अलावा कई फिल्मों में एक्शन अंदाज में नजर आए। दर्शकों को भी अभिनेता का ये स्टाइल पसंद आता है। हाल ही में सनी देओल को एक इवेंट में देखा गया। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में वह किसी को कह रहे हैं, ‘सॉरी बोल।’ इस वीडियो पर यूजर के कमेंट्स भी हैं।
जाट काे क्यों आया गुस्सा
सनी देओल की जल्द ही एक फिल्म ‘जाट’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का प्रमोशन वह कर रहे हैं। सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा भी नजर आ रहे हैं। इस इवेंट पर ही वह अपनी फिल्म का डायलॉग ‘सॉरी बोल’ कहते थे। इस डायलॉग को सनी ने बड़े ही बेहतरीन ढंग से कहा। साथ ही अपनी पुरानी फिल्म ‘दामिनी’ का एक डायलॉग ‘तारीख पे तारीख’ भी सनी देओल ने बोला।
ये खबर भी पढ़ें:
Sunny Deol: 'जाट' की रिलीज से पहले सनी देओल का ओटीटी प्रोजेक्ट्स को लेकर खुलासा, बोले- फिल्में प्लेटफॉर्म...
यूजर ने क्या दिया रिएक्शन
फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को थिएटर में रिलीज हो रही है। ऐसे में कुछ यूजर ने सनी देओल की वायरल सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट किया कि क्या ये फिल्म हिट होगी या फिल्म ‘सिकंदर’ जैसा इसका हाल होगा। दरअसल, हाल ही में सलमान खान की बिग बजट फिल्म ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हुई। ऐसे में सनी देओल की एक्शन फिल्म का क्या होगा? इसका फैसला जल्द ही दर्शक कर देंगे।
ये खबर भी पढ़ें:
Sunny Deol Exclusive: मेरी इमेज बन गई है परदे पर ऐसी, सनी देओल है तो हाथ में जो आएगा उखड़ ही जाएगा
इन फिल्मों में नजर आएंगे सनी देओल
फिल्म ‘जाट’ की रिलीज के बाद भी सनी देओल के पास कई फिल्में हैं। इसमें फिल्म ‘लाहौर 1947’ और ‘बॉर्डर 2’ शामिल है। साथ ही ये खबर भी है कि फिल्म ‘गदर 3’ का भी सनी देओल हिस्सा बन सकते हैं।