फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हिचकी' फ्लॉप होने के बाद भी आखिर क्यों खुश हैं फिल्म के डायरेक्टर, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Sat, 23 Jun 2018 05:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
hichki
विज्ञापन

फिल्म डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा का कहना है कि वह अपनी फिल्म ‘हिचकी’ को टीवी दर्शकों से मिले प्यार से बहुत खुश हैं। इस फिल्म में रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन

Bollywood
फिल्म हाल ही में ‘सोनी टीवी’ पर प्रसारित हुई। ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियेंस रिसर्च काउंसिल’ (बीएआरसी) के अस्तित्व में आने के बाद यह पहली महिला केंद्रित फिल्म है जिसे सबसे अधिक दर्शकों ने देखा। 

Hichki
मल्होत्रा ने एक बयान में कहा ‘हिचकी’ के साथ कई पहलू जुडे़ थे, यह महिला केंद्रित फिल्म थी। यह एक ऐसे सिंड्रोम पर आधारित थी जिसको लेकर ज्यादा लोग जागरूक नहीं थे और रानी भी मां बनने के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही थी।’ 
विज्ञापन

Hichki
उन्होंने आगे कहा 'मुझे आदित्य चोपड़ा, रानी और मनीष शर्मा और साथ ही पूरी टीम को विश्वास था कि हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है। यह खुशी की बात है कि दर्शकों ने इसे पसंद किया। यह और भी सुखद है कि टेलीविजन पर ढेर सारे दर्शकों ने इसे देखा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें