'हसीना : द क्वीन ऑफ मुंबई' का फर्स्ट लुक
किसी ने शायद ही सोचा होगा कि इतनी बबली और रोमांटिक गर्ल कभी गैंगस्टर का रूप भी धारण कर सकती है लेकिन बॉलीवुड हीरोइन श्रद्धा कपूर ने इसे मुमकिन कर दिखाया है। फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर अब खुद भी विलेन के किरदार में नजर आएंगी। श्रद्धा अपनी आने वाली फिल्म 'हसीना : द क्वीन ऑफ मुंबई' में दाउद इब्राहिम की बहन और गैंगस्टर हसीना पार्कर के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के पहले पोस्टर में श्रद्धा कपूर गैंगस्टर हसीना के लुक में नजर आ रही हैं।
अब तक श्रद्धा ने स्क्रीन पर केवल रोमांटिक हीरोइन का रोल ही किया है लेकिन उनका ये बदलाव शायद अब उनके फिल्मी करियर में कोई नया मोड़ ले आए। फिल्म हसीना के निर्देशक अपूर्व लाखिया हैं। ये फिल्म 14 जुलाई 2017 को रिलीज होगी।