फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म में हीरो को रुलाने वाले निर्देशक इम्तियाज का मां को लेकर खुलासा, बोले- 'मुझे बोलती थीं....'

Wed, 27 Nov 2019 08:16 AM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Imtiaz Ali - फोटो : instagram
विज्ञापन

फिल्म 'तमाशा' में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को दोनों के करियर की बेस्ट पेयरिंग फिल्म बनाने वाले निर्देशक इम्तियाज अली अपनी अगली फिल्म की रिलीज से पहले थोड़ा परेशान नजर आने लगे हैं। अगले साल 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही कार्तिक आर्यन और सारा अली खान स्टारर इस फिल्म की तैयारियों से वक्त निकालकर इम्तियाज 50वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में हिस्सा लेने गोवा पहुंचे और लगातार अपनी अगली फिल्म के बारे में कोई भी बात करने से बचते रहे।

विज्ञापन


फिल्म 'तमाशा' के बाद इम्तियाज की शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा के साथ बनी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' सुपर फ्लॉप रही। बतौर प्रोड्यूसर बनाई गई उनकी अगली फिल्म 'लैला मजनू' ने भी बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा। इम्तियाज इन दिनों अपनी ही फिल्मों के पुनरावलोकन के दौर से भी गुजर रहे हैं। वह कहते हैं, "राहुल रवैल और जे पी दत्ता की फिल्मों ने मुझे फिल्ममेकर बनने के लिए प्रेरित किया क्योंकि उनकी फिल्में तरह-तरह के सफर पर आधारित होती रही हैं। उनके फिल्मों की झलक मेरी फिल्मों में भी देखी जा सकती है।"

इस बात की चर्चा चलने पर कि समाज का एक फिल्ममेकर पर क्या असर पड़ता है, इम्तियाज ने जवाब दिया, "हां, ये कहा जाता है कि सिनेमा लोगों को प्रेरित करता है। हम कहते हैं कि सिनेमा आपको वह सबकुछ करने का मौका देता है, जो आप असल जिंदगी में नहीं कर सकते। मेरी मां मुझे एक पत्थर दिलशख्स बोलती रहीं क्योंकि मैं रोता नहीं था। मेरी फिल्मों में हीरो हमेशा रोता दिखता है।”
विज्ञापन


इम्तियाज की बातों से उनकी अगली फिल्म की बेचैनी भी दिखी। कभी यशराज फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्मों से तुलना होने पर इम्तियाज का चेहरा खिल जाता था। इस बार इस तरह का जिक्र आने पर इम्तियाज बोले, "बहुत सारे लोग कहते हैं कि मैंने करण जौहर और यशराज फिल्म्स की फिल्मों के स्टीरियोटाइप को तोड़ दिया है, लेकिन मेरा ऐसा कोई इरादा कभी नहीं रहा। मैं जो कुछ भी लिखता हूं और फिल्म के जरिए दिखाता हूं, उसका मतलब यह नहीं है कि ऐसा कुछ मैंने पहले कभी देखा ही होगा।"
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- लौट के सैफ यशराज फिल्म्स को आए, 'बंटी और बबली' की सीक्वेल में काम करने को भरी हामी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें