फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा का दावा, बोनी ने बताया श्रीदेवी के अंतिम समय का वाकया

Sun, 04 Mar 2018 03:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने दावा किया है कि बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री पति बोनी कपूर ने श्रीदेवी के साथ गुजारे आखिरी क्षणों के बारे अपनी चुप्पी तोड़ी है। पत्नी से उनकी सरप्राइज मुलाकात आखिरी साबित हुई। 54 वर्षीय अभिनेत्री की 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में बाथ टब में दुर्घटनावश गिरकर डूबने से मौत हो गई। 

विज्ञापन


सरप्राइज मुलाकात आखिरी साबित हुई : बोनी

नाहटा ने अपने ब्लॉग में बोनी के हवाले से लिखा है कि 20 फरवरी को भांजे की शादी के बाद श्रीदेवी बेटी जाह्नवी की शॉपिंग के लिए दुबई में ही रुक गई थीं, जबकि वह वापस आ गए थे क्योंकि उन्हें 22 फरवरी को लखनऊ में एक कार्यक्रम में शामिल होना था। इसी दिन श्रीदेवी ने अपने दोस्त के साथ होटल के कमरे में समय गुजारा। बोनी ने बताया कि वह श्रीदेवी को सरप्राइज देना चाहते थे। 24 फरवरी की सुबह उनसे बात की। 

कहा, रोमांटिक डिनर पर जाने के लिए तैयार होने गई थी अभिनेत्री श्रीदेवी 

इस दौरान श्रीदेवी ने कहा कि पापा, (अभिनेत्री फिल्म प्रोड्यूसर को इसी नाम से पुकारती थीं) आपको मिस कर रही हूं। हालांकि बोनी ने बातचीत में यह नहीं बताया कि वह शाम को दुबई पहुंच रहे हैं। बोनी ने बताया कि पिछले 24 साल के दौरान केवल दो मौकों पर ही दोनों ने एक साथ यात्रा नहीं की। फिल्म समीक्षक ने लिखा कि बोनी ने दुबई के समयानुसार दोपहर 3.30 बजे की दुबई की उड़ान ली और 6.20 बजे दुबई पहुंचे। 
विज्ञापन


होटल पहुंचकर बोनी ने डुप्लीकेट चाबी से श्रीदेवी के कमरे का दरवाजा खोला लेकिन श्रीदेवी ने बताया कि उन्हें लग रहा था कि बोनी वापस आएंगे। दंपती ने एक दूसरे को गले लगाया और करीब आधे घंटे तक बात करते रहे। नाहटा के अनुसार, बोनी ने इसके बाद रोमांटिक डिनर पर चलने को कहा और श्रीदेवी से शॉपिंग पर नहीं जाने को कहा। इसके बाद श्रीदेवी नहाने के लिए मास्टर बाथरूम में चली गईं जबकि बोनी लिविंग रूम चले गए और वहां 15-20 मिनट तक टीवी देखते रहे। 

देर होती देख रात करीब 8 बजे उन्होंने श्रीदेवी को आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। इस पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने दरवाजा खोला। दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। वहां की स्थिति देखकर वह घबरा गए। टब पानी से भरा हुआ था और श्रीदेवी उसमें पूरी तरह से डूबी पड़ी थीं। आनन-फानन में वह उनके पास पहुंचे लेकिन श्रीदेवी के शरीर में कोई हलचल नहीं थी। वह बहुत घबरा गए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें