फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन को बेटे अभिषेक बच्चन पर हुआ गर्व, फिल्म ‘बी हैप्पी’ को लेकर कही बड़ी बात

Fri, 07 Mar 2025 01:06 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘बी हैप्पी’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है।यह फिल्म पिता-बेटी के रिश्ते की एक इमोशनल स्टोरी कहती है। फिल्म का ट्रेलर देखकर अभिनेता अभिषेक बच्चन के पिता और सदी के महानायक अभिताभ बच्चन गदगद हो गए हैं। ट्रेलर में अभिषेक का अभिनय देखकर वह गर्व महसूस कर रहे हैं।  

विज्ञापन
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@bachchan, @amitabhbachchan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमिताभ बच्चन अकसर ही सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्विटर) के जरिए अपनी भावनाएं फैंस के साथ साझा करते हैं। साथ ही किसी की तारीफ करने के लिए इस माध्यम का सहारा लेते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म ‘बी हैप्पी’ को लेकर एक ट्विट किया। इसमें वह अभिषेक बच्चन की खूब तारीफ कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: ‘बेवजह परिवारवाद के शिकार हुए अभिषेक बच्चन’, नेपोटिज्म पर पहली बार बिग बी ने तोड़ी चुप्पी

अभिषेक पर गर्व महसूस कर रहे हैं बिग बी

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर अभिषेक बच्चन के लिए लिखा- ‘अभिषेक एक पिता का गर्व, कितनी आसानी से एक किरदार से दूसरे किरदार में बदल जाते हो। बधाई हो बधाई, स्नेह।’ अमिताभ बच्चन ने यह बात फिल्म ‘बी हैप्पी’ के ट्रेलर में अभिषेक बच्चन की एक्टिंग को देखने के बाद कही। 


फिल्म ‘बी हैप्पी’ को खूब सराहा 
एक और ट्विट में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म ‘बी हैप्पी’ के बारे में लिखते हैं, ‘हां, दुनिया भर में ‘बी हैप्पी’। मेरी तरफ से बधाई।’ इस मैसेज के साथ अमिताभ बच्चन फिल्म ‘बी हैप्पी’ का पोस्टर भी शेयर करते हैं। जिसमें अभिषेक बच्चन नजर आ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Shatrughan-Amitabh: अमिताभ के साथ झगड़े के लिए शत्रुघ्न ने रेखा को ठहराया जिम्मेदार, किया था बड़ा खुलासा

अमिताभ बच्चन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स  
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन भी फिल्मों काफी व्यस्त रहते हैं। साल 2024 में वह फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आए थे। इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी बनने की बात सामने आई है। ऐसे में अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें