फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी पर बनी फिल्म की रिलीज डेट तय!

Fri, 12 Aug 2016 04:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दो साल से चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बन रही फिल्म संभवतः 2017 में सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म में परेश रावल मोदी की भूमिका में दिखाई देंगे। अमर उजाला से एक बातचीत में परेश रावल ने कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और जल्द ही शूटिंग शुरू हो जाएगी। ऐसे में यह फिल्म अगले साल जून-जुलाई में रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन


लोकसभा में पहुंच चुके परेश रावल इन दिनों राजनीति में पूरी तरह सक्रिय हैं और फिल्मों को कम समय दे पा रहे हैं। उनकी अगली फिल्म कौन सी होगी? इस पर उन्होंने कहा, ‘मेरे खयाल से शायद इस साल नवंबर-दिसंबर तक कोई फिल्म आ सकती है।’ इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दो, सवा दो साल में मैंने कोई फिल्म नहीं की और इसकी वजह यह कि कोई अच्छी स्क्रिप्ट आई ही नहीं।

इस बीच उनकी चर्चित हेरा-फेरी सीरीज की तीसरी फिल्म का काम शुरू हुआ था। परेश ने बताया कि इसकी 20-25 दिन शूटिंग हुई थी परंतु किन्हीं कारणों से यह बीच में ही अटक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें