फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर रिलीज

Fri, 12 Aug 2016 08:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Twitter
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे कामयाब कप्तानों में से एक महेन्द्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 'धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' नाम से बनी इस फिल्म में धोनी के अब तक के सफर को दिखाया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे  एक गरीब परिवार का लड़का भारत का स्टार बनता है। ट्रेलर में दिखाया गया है एक लड़का जिसे फुटबॉल खेलने का शौक है, लेकिन मैदान पर उसके इस शौक को देखकर कोच उसे क्रिकेट के दस्ताने थमा देता है और यहीं से क्रिकेटर धोनी का सफर शुरू हो जाता है।
विज्ञापन


फिल्म में धोनी के पिता के रोल में अनुपम खैर नजर आ रहे हैं। फिल्म में धोनी के टिकट कलेक्टर बनने और फिर मैदान पर धमाकेदार प्रदर्शन को भी दिखाया गया है। अपने हैलाकॉप्टर शॉट के लिए धोनी मशहूर रहे हैं। धोनी का हैलीकॉप्टर शॉट ट्रेलर में सुशांत बखूबी लगाते दिख रहे हैं। सुंशांत और धोनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्रेलर को शेयर किया है।
  You've watched him create history. Watch the #MSDhoniTrailer now to know about his journey: https://t.co/b7DS4RuiFT — Sushant S Rajput (@itsSSR) August 11, 2016
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें