बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'हसीना पारकर' की शूटिंग में बिजी हैं। ये फिल्म अंडरवल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की बहन की जिंदगी पर आधारित है। इसमें श्रद्धा के भाई सिद्धांत कपूर दाउद इब्राहिम का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म के सेट से श्रद्धा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
श्रद्धा कपूर
तस्वीरों को देखकर साफ लग रहा है कि श्रद्धा इसके लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं। साथ ही उनका लुक भी देखने बनता है। श्रद्धा इससे पहले रोमांटिक गर्ल के किरदार में तो बहुत बार नजर आई हैं लेकिन ये पहली बार है जब श्रद्धा एक गैंगस्टर के रोल में दिखेंगी। ऐसे में शायद उनका करियर एक नया मोड़ ले ले।
विज्ञापन
3 of 5
श्रद्धा कपूर
फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, श्रद्धा इसके सीन के शूट के लिए पुने के डेकन कॉलेज पहुंची। सीन की मांग के अनुसार कॉलेज को ही कोर्ट रूम बनाया गया। साथ ही जब श्रद्धा को पता चला कि शूट के लिए उन्हें पुने जाना है तो वो बहुत अत्साहित हो गईं क्योंकि वहां से उनके बचपन की यादें जुड़ी हैं। उनके नाना नानी वहां रहा करते थे और उनसे मिलने वो पूने जाया करती थीं।
4 of 5
श्रद्धा कपूर
अपूर्व लखिया द्वारा निर्देशित फिल्म 'हसीना पारकर' 14 जुलाई को रिलीज होगी। फिलहाल पुने में फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग की जा रही है।
आपको बता दें कि दाउद की बहन हसीना पारकर का एक समय में मुंबई में दबदबा था और लोग उनसे डरते थे। अरुण गावली के गैंग ने हसीना के पति की हत्या कर दी थी। इसके बाद हसीना ने खुद को मुंबई में अपराध की दुनिया की एक मिसाल के तौर पर खड़ा किया था।