ब्रिटेन और हॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री समीरा मोहम्मद अली जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म ‘बी पॉजिटिव’ में नजर आएंगी। हालांकि इस फिल्म में शाहरुख नहीं काम कर रहे लेकिन हीरोइन ने कहा है कि शाहरुख खान उनके सबसे पसंदीदा अभिनेता हैं।
आजकल बॉलीवुड में पड़ोसी पाकिस्तान समेत यूरोप और अमेरिका की सुंदरियां दस्तक दे रही हैं, लेकिन अब अरब की हसीनाएं भी बॉलीवुड में पहुंचने लगी हैं।
समीरा हिंदी सहित छह भाषाओं में बनी इस फिल्म को आजकल प्रमोट कर रही हैं। हाल में फिल्म का फर्स्ट लुक मुंबई में जारी किया गया। जब समीरा से पूछा गया कि क्या उनका कोई इंडियन कनेक्शन है तो उन्होंने कहा कि नहीं, लेकिन मैं यहां की फिल्मों में काम करना चाहती हूं। शाहरुख खान मेरे पसंदीदा ऐक्टर हैं।