फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आर्थिक परेशानी के चलते मनोज गोयल की पत्नी ने किया सुसाइड?

Mon, 31 Jul 2017 03:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
मनोज गोयल
विज्ञापन
फिल्म और टीवी एक्टर मनोज गोयल की पत्नी निलिमा के सुसाइड केस में नया मोड़ सामने आया है। कहा जा रहा है निलिमा ने इतना बड़ा कदम आर्थिक परेशानी के चलते उठाया है।
विज्ञापन


निलिमा ने शनिवार दोपहर 3 बजे अपने लोखंडवाला स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। निलिमा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए। निलिमा की उम्र 40 साल थी। वो अपने पति और आठ साल की बेटी के साथ रहती थीं।

अभी तक पुलिस को शक था कि वो डिप्रेशन में थीं लेकिन मिड डे में छपी खबर के अनुसार उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। मनोज का करियर भी कुछ खास नहीं चल रहा था। एक्टिंग में हाथ आजमाने के बाद अब वो कैमरामैन बन कर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज सब टीवी के शो 'गोलमाल है भाई सब गोलमाल है', 'तू मेरे अगल बगल है' जैसे शो में काम किया है। मनोज 'बंटी और बबली' फिल्म में भी काम कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें