फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टल गयी 'आकाशवाणी', अब 25 को होगी रिलीज

Fri, 18 Jan 2013 04:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
18 जनवरी को 'इंकार' के साथ प्रदर्शित होने वाली फिल्म 'आकाशवाणी' अचानक ही एक सप्ताह के लिए टाल दी गयी है। यह फैसला गुरुवार की रात हो हुआ। अब यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। लव रंजन निर्देशित इस फिल्म को 18 जनवरी को रिलीज होना था। इस फिल्म के साथ 'इंकार' और बंदूक के साथ हॉलीवुड फिल्म 'ब्रोकन सिटी' को भी रिलीज होना था।
विज्ञापन


गुरुवार की देर शाम इस फिल्म को एक सप्ताह के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। एक महीने के अंदर यह दूसरा मौका है जब किसी फिल्म की रिलीज डेट एक दिन पहले पोस्टपोन की गयी हो। इसके पहले कमल हसन की फिल्म 'विश्वरूपम' की रिलीज डेट पोस्टपोन की गयी थी। इस फिल्म को 11 जनवरी को 'मटरू की बिजली का मनडोला' के साथ रिलीज होना था। अब इस फिल्म को पोस्टपोन करके 25 जनवरी को कर दिया गया है।

दो फिल्में 25 जनवरी को पहुंचने से 25 जनवरी का शुक्रवार कई फिल्मों वाला शुक्रवार हो गया है। 25 जनवरी को पहले सिर्फ 'रेस 2' को रिलीज होना था। अब उसी के साथ 'विश्वरूपम', 'आकाशवाणी' फिल्में भी रिलीज होगी। बच्चों की एनीमेटड फिल्म 'मैं कृष्णा हूं' भी 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। दो फिल्में के टलने और इनकी रिलीज तारीख 25 जनवरी होने से 'रेस 2' को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें