फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘फाइटर’ से लेकर ‘ऑपरेशन वैलेंटाइन’ तक, इन फिल्मों व सीरीज में दिखा पुलवामा हमले का दर्द; ऐसी रही प्रतिक्रिया

Sat, 14 Feb 2026 05:14 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movies On Pulwama Attack: आज पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी के मौके पर जानते हैं उन फिल्मों व सीरीज के बारे में, जिनमें इस हमले को प्रमुखता से दिखाया गया है। यहां देखें पूरी लिस्ट…
विज्ञापन
पुलवामा हमले पर आधारित फिल्में व सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

14 फरवरी को 2019 को हुए पुलवामा हमले की आज सातवीं बरसी है। इस दर्दनाक हमले को सात साल जरूर बीत गए, लेकिन आज भी इसके जख्म हर हिंदुस्तानी के दिलों में गहरे हैं। इस हमले को बॉलीवुड में भी कई बार दिखाया गया है। कई फिल्मों व सीरीज में पुलवामा हमले का दर्द देखने को मिलता है। आज पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर जानते हैं उन्हीं फिल्मों व सीरीज के बारे में।

विज्ञापन

ऑपरेशन वैलेंटाइन - फोटो : सोशल मीडिया

ऑपरेशन वैलेंटाइन
साल 2024 में आई फिल्म ‘ऑपरेशन वैलेंटाइन’ पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाई गई थी। इस एक्शन ड्रामा फिल्म में वरुण तेज और मानुषी छिल्लर प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। यह भारतीय वायुसेना के 2019 के बालाकोट एयरस्ट्राइक पर आधारित है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे भारतीय सेना ने इस हमले का बदला लिया। यह फिल्म अब प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

यह खबर भी पढ़ेंः पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर बॉलीवुड एक्टर्स ने दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

फाइटर फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

फाइटर
ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर ‘फाइटर’ में भी पुलवामा हमले का जिक्र देखने को मिलता है। साल 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म में कई एरियल सीन्स हैं, जो इसे और दिलचस्प बना रहे हैं। फिल्म की कहानी पुलवामा हमले और उसके बाद हुई बालाकोट एयर स्ट्राइक पर आधारित है। इसमें भारतीय वायुसेना की बहादुरी को दिखाने का प्रयास किया गया है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म एवरेज रही थी। अब आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

रणनीति - फोटो : सोशल मीडिया
रणनीति बालाकोट एंड बियॉन्ड
फिल्मों के अलावा वेब सीरीज में भी पुलवामा हमले का दर्द देखने को मिलता है। साल 2024 में रिलीज हुई लारा दत्ता और जिमी शेरगिल की वेब सीरीज 'रणनीति बालाकोट एंड बियॉन्ड' भी पुलवामा आतंकी हमले को दिखाती है। वेब सीरीज की कहानी पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में भारत के ओपरेशन पर आधारित है। सीरीज में पाकिस्तान के आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ किए गए बालाकोट हवाई हमले को दिखाया गया है। सीरीज में आशुतोष राणा और आशीष विद्यार्थी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। इस फिल्म को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें