फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शहनाज के करीब नहीं जाना चाहते थे सिद्धार्थ’, सिड-नाज के रिश्तों पर सिंगर अबू मलिक का नया खुलासा

Sat, 14 Feb 2026 04:55 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Abu Malik Comment On Sidnaaz:  शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। म्यूजिक कंपोजर अबू मलिक ने दोनों के रिश्तों के बारे में कुछ खास बातें साझा की। 
विज्ञापन
अबू मलिक, शहनाज गिल - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहनाज गिल और दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी फैंस के बीच खूब मशहूर थी। बिग बॉस के 13वें सीजन में ये दोनों भले ही घर कें अंदर अलग-अलग प्रतिभागी बनकर गए थे पर जब बाहर आए तो कपल में बदल चुके थे। हाल ही में बिग बॉस 13 में हिस्सा लेने वाले कंपोजर अबू मलिक ने दोनों के रिश्ते पर बात की। जानें उन्होंने क्या कहा?
विज्ञापन


दोस्ती नहीं चाहते थे सिद्धार्थ: अबू मलिक
म्यूजिक कंपोजर अबू मलिक ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बिग बॉस 13 के पुराने दिनों को याद किया। इसी दौरान उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं। इस दौरान अबू ने सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के रिश्ते पर भी काफी कुछ बताया।
उन्होंने कहा, 'सिद्धार्थ मेरा बहुत ही अच्छा दोस्त था। हम काफी बातें करते थे। शहनाज और आसिम के बारे में बात करते हुए वो कहते थे कि असिम को यही नहीं पता कि हिटलर कौन था? और शहनाज यह तक नहीं जानती कि जर्मनी कहां है?
विज्ञापन

आगे अबू ने कहा कि सिद्धार्थ शो की शुरूआत में शहनाज से दोस्ती नहीं करना चाहते थे। वहीं शहनाज शो में पहले दिन से ही सिद्धार्थ को लेकर अपनी पसंद जाहिर कर चुकी थीं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

शहनाज गिल,सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : एक्स (ट्विटर)
जब फैंस के दिल की धड़कन थे 'सिडनाज'
बता दें कि 'बिग बॉस' मे कई जोड़ियां बनी और टूटीं हैं। मगर ऐसे गिनती के ही कपल हैं जो शो के खत्म होने के बाद भी एक साथ रहे। ऐसी ही एक जोड़ी थी सिडनाज की। दोनों की प्यार भरी नोंक-झोंक, शहनाज की मासूमियत और सिद्धार्थ की समझदारी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। मगर अचानक एक दिन सिद्धार्थ इस दुनिया से चले गए और शहनाज उनके बिना अकेली रह गईं।

शहनाज का वर्क फ्रंट 
शहनाज गिल को आखिरी बार पंजाबी फिल्म 'इक कुड़ी' में देखा गया। वह इस फिल्म की निर्माता भी थीं। वहीं बॉलीवुड में वह आखिरी बार राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने 'सजना वे सजना' गाने पर शानदार डांस किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें