फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fighter: थिएटर में दर्शकों की प्रतिक्रिया देखकर उत्साहित हुए ऋतिक, सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो

Sun, 28 Jan 2024 12:27 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'फाइटर' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। दर्शकों को स्पेशल इफेक्ट्स के जरिये तैयार किए वायु सेना के विमानों की कलाबाजियों के दृश्य काफी पसंद आ रहे हैं। 
विज्ञापन
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की एक्शन फिल्म 'फाइटर' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दर्शकों को पुलवामा अटैक पर आधारित यह फिल्म बेहद पसंद आ रही है। फिल्म समीक्षक से लेकर पब्लिक रिव्यू में हर जगह 'फाइटर' फिल्म की तारीफ ही हो रही है। शनिवार शाम को इस फिल्म से जुड़े सभी अभिनेता और फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद मुंबई के एक थिएटर में पहुंचे थे। ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा करके इस बात की जानकारी दी। 
विज्ञापन


अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर के साथ पहुंचे ऋतिक 
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दर्शकों को 'फाइटर' फिल्म कैसी लग रही है, उनमें इस फिल्म को लेकर कितना उत्साह है, ऐसे कई सवालों के साथ ऋतिक रोशन अपनी फिल्म के बाकि के स्टार्स के साथ मुंबई के एक सिनेमाहॉल में पहुंचे थे। ऋतिक रोशन चेक प्रिंट वाली शर्ट में बेहद हैंडसम दिख रहे थे वहीं बाकि के क्रू मेंबर भी कैजुअल ऑउटफिट कूल दिख रहे। ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'फाइटर डे एट द मूवीज!'

दर्शकों के चेहरे की खुशी देख खुश हुए ऋतिक 
भारतीय वायुसेना की शौर्यगाथा को 'फाइटर' फिल्म में दिखाया गया है। दर्शकों को इस फिल्म में ऋतिक रोशन का किरदार बेहद पसंद आ रहा है। उन्होंने इस फिल्म में वायुसेना अधिकारी की भूमिका निभाई है। ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक और वीडियो साझा किया है, जहां वे दर्शकों से रूबरू होते दिख रहे हैं। ऋतिक ने उस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'मैं जो भी करता हूं सिर्फ दर्शकों के चेहरे की खुशी के लिए करता हूं। इनके चेहरे की मुस्कान बताती है कि हम इस फिल्म को बनाने में सफल हुए हैं।'

गौहर के बाद अब 'नायरा' को डेट कर रहे हैं कुशाल?

बॉलीवुड के सितारों ने भी की है जमकर तारीफ 
विज्ञापन

'फाइटर' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। दर्शकों को स्पेशल इफेक्ट्स के जरिये तैयार किए वायुसेना के विमानों की कलाबाजियों के दृश्य काफी पसंद आ रहे हैं। दर्शकों के अलावा बॉलीवुड के कई सितारों ने भी ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म की जमकर तारीफ की है। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर अर्जुन कपूर, शिल्पा शेट्टी और बिपाशा बसु तक के नाम शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें