इश्क जैसा कुछ गाने को विशाल, शेखर, शिल्पा राव और मेलो डी ने गाया है। वहीं, इसका म्यूजिक विशाल और शेखर की जोड़ी ने ही कंपोज किया है। इसके गाने को गीतकार कुमार ने लिखा है, जिसे समुद्र किनारे फिल्माया गया है। गाने के वीडियो में ऋतिक की बॉडी भी लोगों का खूब ध्यान आकर्षित कर रही है, वहीं, दीपिका पादुकोण भी इसमें काफी हॉट लग रही हैं। गाने में ये जोड़ी गाने में खूब मस्ती करते हुए दिख रही है।
इस गाने में दोनों सितारे के डांस मूव भी धमाकेदार लगे रहे है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर फैंस क्रेजी हो रहे हैं। रिलीज के महज कुछ ही घंटे में इस गाने को 5 लाख से अधिक लोगों ने देखा है, जो तेजी से बढ़ रहा है। बता दें कि टीजर रिलीज किए जाने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर काफी हंगामा मचा हुआ था। वहीं, एक हफ्ते पहले मेकर्स ने फिल्म का पार्टी थीम सॉन्ग 'शेर खुल गए' रिलीज किया गया था, जिसे यूट्यूब पर अबतक 31 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है।
Bigg Boss: बिग बॉस के वे विवादित कंटेस्टेंट, जिनकी हरकतों ने तोड़ दिए शो की टीआरपी के सारे रिकॉर्ड