फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एकता कपूर और यूटीवी में ठनी

Fri, 22 Mar 2013 03:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्मों की रिलीज को लेकर प्रोडक्शन कंपनियों की खींचातानी लगातार जारी है। यशराज बैनर व अजय देवगन फिल्म्स के बाद अब एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी फिल्म्स व यूटीवी मोशन फिल्म्स में ठन गयी है।
विज्ञापन


दरअसल, एकता कपूर इस बात से बेहद नाराज हैं कि उनकी सारी फिल्मों की रिलीज के साथ यूटीवी ने अपनी फिल्मों की रिलीज तारीख रख दी है।

साथ ही एकता को यह खबर मिली है कि यूटीवी मोशन पिक्चर्स अपनी फिल्में 'हिम्मतवाला' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' के लिए एग्जीबिटर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स से मिल कर ज्यादा से ज्यादा सिंगल स्क्रीन थियेटर पहले से बुक कर रहे हैं।

इसकी वजह से एकता को अपनी फिल्में 'शूटआउट एट वडाला', 'एक थी डायन', 'लुटेरा', 'रागिनी एमएमएस 2' जैसी फिल्में रिलीज करने में दिक्कत हो रही है।

चूंकि यूटीवी मोशन के पास दोनों सुपरस्टार्स (शाहरुख व अजय देवगन) की फिल्में हैं, सो डिस्ट्रीब्यूटर्स भी उनकी फिल्मों में अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

 हालांकि एकता के पास भी अक्षय कुमार की 'वन्स अपन अ टाइम इन मुंबई अगेन' है और एकता उसी के आधार पर अपनी पारी खेल रही हैं।  

एकता को यह हरगिज मंजूर नहीं कि उनकी फिल्मों के साथ पक्षपात हो। सो, उन्होंने भी एक रणनीति बनानी शुरू कर दी है, जिससे वह यूटीवी को मुंहतोड़ जवाब दे पायें।
विज्ञापन


इस बारे में डिस्ट्रीब्यूटर राजेश थडानी का कहना है कि उनके पास 'हिम्मतवाला' पहले आयी है और उसने सिंगल स्क्रीन पहले से बुक किये हैं। तो, हम इसमें कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें