फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटर-पटरः 'बोल बच्चन' से शुरू हुई थी अजय और आदित्य में अनबन

Wed, 12 Dec 2012 12:34 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अजय देवगन और यशराज फिल्मस के बीच दिवाली के मौके पर हुई अनबन अब भी बनी हुई है। यह अनबन 'जब तक जान' और 'सन ऑफ सरदार' की रिलीज की वजह से हुई थी। दोनों ही इस फिल्म को अधिक से अधिक स्क्रीन पर रिलीज करना चाहते थे। अजय देवगन ने हाल ही में एक और बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि आदित्य से उनका मनमुटाव फिल्म 'बोल बच्चन' के दौरान ही शुरू हो गया था।
विज्ञापन


दरअसल 'बोल बच्चन' के एक सीन में अभिषेक, अजय के कहने पर कई गानों पर डांस दिखाते हैं। उस सीन में अजय, 'बंटी और बबली' के गाने कजरारे के कुछ बोल लेना चाहते थे। चूंकि वह फिल्म अभिषेक की ही थी इसलिए उन्हें लगा कि यह सीन फिल्म से रिलेट हो जाएगा। उन्होंने इस गाने को बोल इस्तेमाल करने के लिए 'बंटी और बबली' के निर्माता आदित्य से बात की थी।

आदित्य ने इस गाने की लाइन इस्तेमाल करने के लिए पांच लाख रूपए मांगे थे। लेकिन जब बात तय हो गयी तो आदित्य ने अजय को इस गाने के इस्तेमाल के लिए 25 लाख रुपये की मांग कर दी। यह मांग उन्होंने लिखित रुप से की। अजय को इस बात पर सरप्राइज हुआ और उन्होंने यह रकम देने से मना कर दिया। अजय ने इस बारे में कहा कि आदित्य फिल्मी रिश्तों की परवाह नहीं करते। फिल्म के निर्माता किसी फिल्म के गाने के कुछ लाइनों के इस्तेमाल के लिए इतनी रकम की मांग नहीं करता है। दोनों के बीच अनबन की शुरुआत यही से हुई।
विज्ञापन




अनप्रोफेशनल व्यवहार के कारण ईशा ब्लैक लिस्टेड

फिल्म 'जन्नत 2', 'चक्रव्यूह', 'राज 3' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं ईशा गुप्ता को लगातार फिल्में मिल रही हैं। उनकी सारी फिल्में कामयाब रहीं हैं। शायद यही वजह है कि उन्होंने अपने रेट बढ़ा दिए हैं। सूत्रों की माने तो ईशा गुप्ता अपने को हिट अभित्रेत्री की तरह ही ट्रीट करने लगी हैं। उन्हें ऐसा लग रहा है कि अब वह सुपरस्टार बन चुकी हैं। लेकिन उनकी यह सोच एक गलतफहमी साबित हुई। यह गलतफहमी तब दूर हुई, जब उन्हें एक मोबाइल फोन के ब्रांड ने ब्लैक लिस्टेड कर दिया। दरअसल, हाल ही में ईशा को एक मोबाइल फोन के ब्रांड ने अपना ब्रांड अंबैस्डर बनाया था। ईशा उस ब्रांड के कुछ इवेंट्स भी अटेंड किये। कुछ ही महीनों के बाद जब उस कंपनी के साथ कांट्रैक्ट खत्म नहीं हुआ था तभी ईशा ने दूसरी मोबाइल कंपनी के साथ टाईअप कर लिया। उनके इस अनप्रोफशनल व्यवहार की वजह से उस कंपनी ने उन्हें ब्लैक लिस्टेड करते हुए अपना कांट्रैक्ट खत्म कर लिया।

मिस्टर नेने ने नहीं देखा माधुरी का 'धक-धक' सांग

माधुरी दीक्षित के जिस सुपरहिट गाने व डांस की सारी दुनिया दीवानी है, उनके पति को श्रीराम नेने को उस गाने के बारे में पता ही नहीं। और तो और उन्हें माधुरी की हिट फिल्मों के बारे में भी पता नहीं है। एक टेलीवीजन कार्यक्रम में नेने से पूछा गया कि उन्हें माधुरी का कौन सा गाना सबसे ज्यादा पसंद है। काफी देर सोचने के बाद उन्होंने बमुश्किल जवाब दिया, एक दो तीन...। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने 'बेटा' फिल्म का गाना धक धक देखा है, तो उनका जवाब था कि उन्होंने माधुरी का यह गाना अभी तक देखा ही नहीं। उन्होंने कहा कि मुझे हिंदी फिल्मों में ज्यादा दिलचस्पी नहीं है इसलिए वह यह गाना नहीं देख पाए। नेने ने कहा कि उन्होंने माधुरी की सिर्फ एक फिल्म 'देवदास' ही पूरी देखी है। पूरी जिंदगी अमेरिका में बिताने वाले नेने अब हिंदी फिल्मों में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। संभव है कि वह अपनी पत्नी माधुरी दीक्षित नेने के साथ एक प्रोडक्शन हाऊस भी शुरू करें।

सलमान नाचेंगे गैंगनम सिंगर के साथ
 सलमान खान, कोरियन सिंगर साइ के साथ गैंगनम स्टाइल पर परफॉरमेंस देने वाले हैं। यह डांस कार्यक्रम 19 जनवरी को होने वाले सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग के मौके पर होगा। सलमान मुंबई टीम के कप्तान हैं। उन्होंने तय किया है कि वे साइ को स्पेशली इस इवेंट के लिए बुलायेंगे और साथ साथ गैंगनम स्टाइल पर परफॉरमेंस भी देंगे। खबर है कि सलमान गैंगनम स्टाइल के साथ अपने कुछ खास डांसिंग स्टाइल्स को मिक्स करके डांस करेंगे। यह पहली बार होगा जब सलमान इस अंदाज में नाचते नजर आयेंगे। सलमान इस इवेंट को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस समारोह का आयोजन दिल्ली या मुंबई में होगा। मुंबई क्रिकेट टीम की तरफ से सलमान के अलावा सोहेल खान, आफताब, सोनू जैसे अभिनेता भी रहेंगे। इस बार सेलिब्रेटी क्रिकेट लीम में बंगाल टाइगर्स, चेन्नई रिहोयन्स, केरला स्ट्राइकर्स, तेलुगु वैरियर्स, वीर मराठी और भोजपुरी दबंग भी हिस्सा लेंगे।  

'बेशरम' बनने के लिए तैयार हो गए रनबीर
'दबंग' फिल्म बनाने वाले निर्देशक अभिनव कश्यप अपनी नयी फिल्म 'बेशरम' की शूटिंग शुरू कर ही दी है। अभिनव कश्यप की फिल्म का पहला लुक दस दिसंबर को जारी भी हो गया। 'बेशरम' की इस पहली झलक पर लिखा है कि फिल्म का शूट शुरू हो चुका है। अभिनव की यह फिल्म काफी लंबे समय से बन नहीं पा रही थी। वजह थी रणबीर की ना। रणबीर ने कई बार अलग-अलग वजहों से अभिनव कश्यप को इस फिल्म के लिए मना किया था। जिद्दी अभिनव भी रणबीर के पीछे पड़े रहे और उन्हें मना कर ही माने। अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप की यह फिल्म अगले साल गांधी जयंती यानी दो अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर कॉमिक अंदाज में दिखेंगे। स्टाईल और मेकिंग के अंदाज में यह फिल्म बिल्कुल नए तरीके की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें