फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज को मिली राहत, 48 नहीं 8 कट के साथ रिलीज होगी 'बाबूमोशाय बंदूकबाज'

Wed, 16 Aug 2017 01:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' को सेंसर बोर्ड ने 48 कट दिए थे जिसके बाद फिल्म की टीम ने इन कट्स के खिलाफ फिल्म सर्टिफिकेशन एपीलेट ट्रिब्यूनल यानि एफसीएटी में याचिका दायर की थी। एफसीएटी ने फिल्म को महज 8 कट देते हुए पास कर दिया है। 
विज्ञापन


पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म में अभद्र भाषा और कुछ सीन्स का हवाला देते हुए 48 कट दिए थे। लेकिन मेकर्स का मानना था कि इससे फिल्म की पूरी कहानी प्रभावित होगी। ये फिल्म 25 अगस्त को ही रिलीज होनी है। फिल्म के डायरेक्टर ने इस बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट्स किए हैं। 

पढ़ें- नवाजुद्दीन स्टारर 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' की बढ़ी मुश्किलें, सेंसर ने नवाजे 48 कट

इस फैसले से फिल्म की टीम सहित फैंस काफी खुश हैं। इस फिल्म में नवाज एक शूटर के रोल में नजर आएंगे। इस किरदार को निभाने के लिए न ही सिर्फ उन्होंने बंदूक चलाने की स्पेशल ट्रेनिंग ली बल्कि जेम्स बॉन्ड की कई फिल्में भी देखीं। 
विज्ञापन


फिल्म की कहानी नवाज के दोस्तों, दुश्मनों, उनके प्यार और बदले के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म को कुशन नंदी ने डायरेक्ट किया है। किरन श्याम श्रॉफ और अश्मिथ कुंदर ने इसे प्रोड्यूस किया है।
  FCAT clears #BabumoshaiBandookbaaz with 8 minor, voluntary cuts. Despite #PahlajNihalani 's last letter to stop it. See you on 25th August. — Nandy Bandookbaaz (@KushanNandy) August 16, 2017
Thank you @DirectorsIFTDA @ashokepandit @rahuldholakia, Vikramaditya, Motwane, AbhishekChaubey, @IAmSudhirMishra @anubhavsinha +1 — Nandy Bandookbaaz (@KushanNandy) August 16, 2017
.. @satishkaushik2 @alankrita601, MadhuMantena, @Suparn @DhoopAshwini @AuteurPravesh and each and every one who stood by us. +2 — Nandy Bandookbaaz (@KushanNandy) August 16, 2017
.. and a big thank you to the entire media for supporting us throughout the entire battle. No amount of gratitude is enough. — Nandy Bandookbaaz (@KushanNandy) August 16, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें