सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष के तौर पर पहलाज निहलानी का कार्यकाल सबसे ज्यादा विवादों से घिरा रहा उनकी विदाई भी सुर्खियों में रही। इतना ही नहीं उनके चर्चे अब भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं।
पहलाज निहलानी का नाम फिर से एक बार चर्चा में आ गया है। दरअस हुआ ये कि उन्होंने जाते-जाते भी सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म 'अ जेंटलमैन' के एक सीन पर सेंसर की कैची चला दी।
दरअसल, सेंसर बोर्ड को अलविदा कहने से पहले निहलानी ने 'अ जेंटलमैन' को लेकर एक आदेश दिया था की अगर फिल्म को U/A सर्टिफिकेट चाहिए तो फिल्म में से सिद्धार्थ और जैकलीन के सीन को 70 फीसदी एडिट कर दिया जाए।
पढ़ें- पहलाज निहलानी की बेबसी झलकी, सीबीएफसी को बताया कंफ्यूज संस्था
बताया जा रहा है कि सेंसर बोर्ड ने जब ये फिल्म देखी तो टीम को लगा कि फिल्म में 'किस' सीन बेवजह ही डाला गया है, जिसे छोटा कर देना चाहिए। सीन की लंबाई पर ही सीबीएफसी ने सवाल उठाए थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि फिल्म के बारे में बोलते हुए निहलानी ने कहा था कि फिल्म का नाम भले ही जेंटलमैन हैं, लेकिन किसिंग सीन के दौरान हीरो अपनी लिमिट भूलता हुआ नजर आ रहा है।