प्रगति का पोस्ट
प्रगति ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो अन्नया। तुमसे बहुत प्यार करती हूं। हमारे रक्षक और जीवन भर की मार्गदर्शक @actorprabhas। हमेशा आपके सबसे बड़े प्रशंसक रहेंगे।'
ऋषभ शेट्टी का पोस्ट
प्रभास को उनके जन्मदिन पर 'कंतारा' फेम ऋषभ शेट्टी ने भी शुभकामनाएं दीं। ऋषभ ने एक्स पर लिखा, 'हमारे अपने प्यारे प्रभास सर को एक धन्य और शक्तिशाली वर्ष की शुभकामनाएं। आप अपनी अविश्वसनीय यात्रा से दुनिया भर के दर्शकों का मनोरंजन और प्रेरणा करते रहें। जन्मदिन मुबारक हो।'
एक्टर गोपीचंद ने किया विश
साउथ एक्टर गोपीचंद ने प्रभास के साथ एक खास तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'हमारी तेलुगु जड़ों से लेकर वैश्विक पहचान तक, अकल्पनीय ऊंचाइयों को छूकर, आप आज भी उतने ही विनम्र और जमीन से जुड़े हुए हैं। यही आपको सचमुच खास बनाता है, लाखों लोगों का लाडला। आपके जन्मदिन पर आपको ढेर सारा प्यार, भव्य समारोह और ब्लॉकबस्टर पलों से भरा एक साल... बिल्कुल आपकी तरह। जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्रभास।'