विजय वर्मा और रिया चक्रवर्ती के साथ फातिमा सना शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम@fatimasanashaikh
फातिमा ने रिया चक्रवर्ती को जमकर सराहा
फातिमा सना शेख ने रिया चक्रवर्ती के साथ कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में विजय भी मौजूद हैं। विजय वर्मा और फातिमा सना शेख के बीच इन तस्वीरों में नजदीकियां साफ नजर आ रही है। एक तस्वीर में विजय ने फातिमा के कंधे पर सिर रखा है। यह तस्वीरें पोस्ट करने के साथ ही फातिमा ने रिया की तारीफ की है। अपनी दोस्त के नाम एक खास कैप्शन लिखा है, ‘रिया को एक और स्टोर खोलने के लिए बहुत-बहुत बधाई। मुझे तुम्हारी जर्नी पर बहुत गर्व है। मैंने तुमसे बहुत कुछ सीखा है। मैं आज तक किसी ऐसे इंसान से नहीं मिली जो तुम्हारी तरह इतना मजबूत और निडर हो। ऐसे ही चमकती रहना, बेबी गर्ल।’
फातिमा से पहले इस एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं विजय
इन दिनों भले ही विजय वर्मा का नाम फातिमा सना शेख के साथ जोड़ा जा रहा हो। लेकिन पहले वह तमन्ना भाटिया को डेट कर चुके हैं। पिछले साल इनका ब्रेकअप हुआ। इस ब्रेकअप के बाद विजय वर्मा, फातिमा सना शेख के साथ कई जगहों पर नजर आए। ऐसे में इनकी लिंकअप की अटकलें लगने लगीं। लेकिन फातिमा और विजय वर्मा ने इन बातों को लेकर कुछ नहीं कहा, न ही अपना रिश्ता कंफर्म किया।
ये खबर भी पढ़ें: नोरा फतेही के नए गाने पर बवाल, वलगर लिरिक्स पर अरमान मलिक ने किया रिएक्ट; बोले- ‘सॉन्गराइटिंग निचले स्तर पर…’
इस फिल्म में साथ दिखे फातिमा और विजय
विजय वर्मा और फातिमा सना शेख का नाम पर्सनल लेवल पर ही नहीं जुड़ा है। दोनों बड़े पर्दे पर भी रोमांस फरमा चुके हैं। पिछले साल इनकी एक फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ रिलीज हुई। इसमें एक रूहानी इश्क की कहानी थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली लेकिन क्रिटिक्स ने इसे जरूर सराहा था।