फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘वीडियो गलत समझा गया’, बेटी अनन्या के समर्थन में उतरे चंकी पांडे; ‘चांद मेरा दिल’ की वायरल क्लिप पर कही ये बात

Tue, 26 May 2026 10:58 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chunky Pandey Supports Ananya Panday: चंकी पांडे ने अपनी बेटी व एक्ट्रेस अनन्या पांडे के ‘चांद मेरा दिल’ के एक वायरल क्लिप पर बेटी का समर्थन किया है। जानिए क्या है पूरा मामला और चंकी ने क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
चंकी पांडे और अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनन्या पांडे की हालिया रिलीज फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म के एक डांस वीडियो सीक्वेंस को लेकर अनन्या पांडे चर्चा में बनी हुई हैं और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। अनन्या के भरतनाट्यम से प्रेरित फ्यूजन डांस वाले इस वीडियो को लेकर कई सोशल मीडिया यूजर्स और क्लासिकल डांसर्स ने अनन्या की आलोचना की है। अब अनन्या के पिता चंकी पांडे अपनी बेटी के समर्थन में उतरे हैं। 

वीडियो को गलत संदर्भ में समझा गया

विज्ञापन

डांस सीक्वेंस को लेकर अनन्या की हुई आलोचनाओं पर जवाब देते हुए चंकी पांडे ने कहा कि इस परफॉर्मेंस को पूरी तरह से गलत समझा गया। इसका मकसद कभी भी प्योर भरतनाट्यम परफॉर्मेंस देना नहीं था।

ईटाइम्स से बात करते हुए चंकी ने बताया कि यह सीक्वेंस एक फ्यूजन एक्ट के रूप में तैयार किया गया था, जैसा कि अक्सर कॉलेज के कल्चरल फेस्टिवल में किया जाता है। उन्होंने कहा कि लोगों ने इसे पारंपरिक भरतनाट्यम समझ लिया और उसी नजरिए से इसकी आलोचना करने लगे। उन्होंने दर्शकों से फिल्म को उसके संदर्भ में देखने और फिर प्रतिक्रिया देने की अपील की।

विज्ञापन

अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल वीडियो में क्या है?
फिल्म से वायरल हो रहे डांस सीक्वेंस में अनन्या को पारंपरिक क्लासिकल डांस की बजाय भरतनाट्यम, हिप-हॉप और लॉकिंग के फ्यूजन पर परफॉर्मेंस करते हुए दिखाया गया है। देखते ही देखते वीडियो चर्चा का विषय बन गया। कई भरतनाट्यम कलाकारों ने इसके डांस जॉनर की आलोचना की।

पूरी कहानी के साथ देखें वीडियो
चंकी पांडे ने इस बात पर जोर दिया कि शास्त्रीय भरतनाट्यम के लिए कई साल की कठिन ट्रेनिंग की जरूरत होती है। फिल्म ने कभी भी इस सीन को क्लासिकल परफॉर्में के रूप में दिखाने की कोशिश नहीं की। ऑनलाइन वायरल हो रहे अलग-अलग क्लिप देखने के बजाय पूरी कहानी देखने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया अलग हो सकती थी।

विज्ञापन

चांद मेरा दिल - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसी है ‘चांद मेरा दिल’ की कहानी
विवेक सोनी द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ‘चांद मेरा दिल’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म एक इंजीनियरिंग कॉलेज में सेट है और एक कपल के रिश्ते को दिखाती है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें