फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है बाप और बेटे का तौलिया कनेक्शन?

Fri, 14 Jun 2013 08:16 AM IST
रोहित मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म इंडस्ट्री में बाप और बेटों के बीच फिल्मों के लेकर कई सारे संयोग देखने को मिले हैं। लेकिन बाप और बेटे की पहली फिल्म में तौलिया एक कॉमन चीज बन जाए ऐसा इंडस्ट्री में सिर्फ एक ही बार हुआ है।
विज्ञापन


बाप और बेटे के बीच यह तौलिया कनेक्शन बड़ा मजेदार है। यह किस्सा कपूर खानदान के बाप और बेटों के साथ हुआ है। मजे की बात यह है कि तौलिया का कनेक्शन इनकी पहली ही फिल्म के साथ देखने को मिला।

ऋषि कपूर और रणबीर कपूर का मामला

तौलिया का यह मामला ऋषि कपूर और उनके बेटे रणबीर कपूर से जुड़ा हुआ है। इन दोनों की ही पहली फिल्म में तौलिया का खास रोल है। याद कीजिए ऋषि कपूर की फिल्म बॉबी और रणबीर कपूर की फिल्म सावंरियां को।
विज्ञापन


पहले बॉबी की बात फिल्म की। बॉबी फिल्म में ऋषि कपूर विदेश से पढ़ाई करके आते हैं। ऋषि कपूर के घर में उनके आने की खुशी में पार्टी हो रही होती है। ऋषि कपूर जब देर तक उस पार्टी में नहीं पहुंचते हैं तो उन्हें बुलाने के लिए एक लड़की ऋषि के कमरे में जाती है।

पीछे से न्यूड हो गए ऋषि

ऋषि उस समय नंगे बदन होते हैं। उनकी कमर में सिर्फ तौलिया होती है। हड़बड़ाहट में कुछ ऐसा होता है कि वह तौलिया ऋषि कपूर की कमर से सरक जाती है। फिल्म का निर्देशन कर रहे राजकूपर ने इस सीन में ऋषि कपूर को पीछे से न्यूड दिखा दिया था।

बॉबी की रिलीज के बाद तौलिया वाले इस सीन की काफी चर्चा हुई। एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने इस सीन का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्हें इस सीन के लिए कई रीटेक देने पड़े थे।

तौलिया वाला मामला ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर की पहली फिल्म में भी प्रयोग किया गया। यहां तौलिया सरकती नहीं बल्कि रणबीर फिल्म के कुछ गानों में जानबूझ कर उसे सरकाते हैं।

रणबीर ने वही दोहराया

संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'सवारियां' में तौलिया के कई सीन रणबीर कपूर पर फिल्माए गए हैं। फिल्म के एक गाने में रणबीर कपूर कुर्सी से गिर पड़ते हैं और उनकी तौलिया लगभग खुलते-खुलते बचती है।

यह फिल्म तो हिट नहीं हुई पर रणबीर कपूर पर फिल्माए गए तौलिया वाले दृश्य दर्शकों को अब तक याद हैं। हालांकि इस फिल्म के बाद रणबीर कपूर किसी भी फिल्म में तौलिये के साथ ऐसे दृश्य करते नहीं दिखे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें